गाजियाबाद: जनरल वीके सिंह ने दी स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज की सौगात, ओवर ब्रिज बनने में लगेगी करोंड़ो की लागत

गाजियाबाद: जनरल वीके सिंह ने दी स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज की सौगात, ओवर ब्रिज बनने में लगेगी करोंड़ो की लागत

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में स्वतंत्रता दिवस के पहले रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज की सौगात मिल गई। आपको बतादें कि गाजियाबाद से सांसद और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने इसका लोकार्पण किया। फुटओवर ब्रिज के लोकार्पण के दौरान शहर के विधायक अतुल कुमार गर्ग भी मौजूद रहे। इस दौरान जनरल वीके सिंह ने बताया …

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में स्वतंत्रता दिवस के पहले रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज की सौगात मिल गई। आपको बतादें कि गाजियाबाद से सांसद और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने इसका लोकार्पण किया। फुटओवर ब्रिज के लोकार्पण के दौरान शहर के विधायक अतुल कुमार गर्ग भी मौजूद रहे।

इस दौरान जनरल वीके सिंह ने बताया कि शहर को विजय नगर से जोड़ने के लिए गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन पर तीसरे फुट ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया गया। इस फुट ओवर ब्रिज की लागत लगभग 8.7 करोड़ आई है।

जनरल वीके सिंह कही यह बात

लोकार्पण को लेकर सांसद जनरल वीके सिंह ने ट्वीट किया गाजियाबाद वासियों के लिए हर्ष संदेश। आज गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर तीसरे एफओबी का लोकार्पण किया गया। स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि के कारण इस 6.05 मीटर चौड़े और 135.70 मीटर लंबे एफओबी को बनाया गया है। इसकी कुल लागत 8.72 करोड़ रुपए है।

आपने कहा, हमने सुना और किया। बात को आगे कहते हुए राजौरी में हुए आतंकवादी हमले पर सांसद जनरल वीके सिंह ने कहा कि हर हमला दुखद होता है। इस दुख को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। सीमा पर ऐसी चीजें होती रहती हैं. हमारी सेना ऐसी घटनाओं का माकूल जवाब देने में सक्षम है।

पुल का बुजुर्गों को होगा विशेष लाभ

फुटओवर ब्रिज के लोकार्पण के दौरान मंत्री ने कहा- प्लेटफार्म 1 और 2 पर भी रैंप बनाया गया है। जिससे दिव्यांग जनों और बुजुर्गों को आने जाने में परेशानी नहीं होगी। इससे शहर की दोनों तरफ की जनता को लाभ पहुंचेगा। फुट ओवर ब्रिज के दोनों तरफ दिव्यांग जनों और बुजुर्गों के लिए एक्सीलेटर और रैम्प बनाए गए हैं।

जिससे कोई भी दिव्यांगजन ट्रेन तक सुगमता से पहुंच सकता है। इसके साथ ही जनरल वीके सिंह ने कहा कि बुजुर्ग लोगों को इस पुल का विशेष लाभ मिलेगा। इस पुल से बुजुर्गों को रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में आसानी होगी।

पढ़ें-राजधानी में महिलाएं नहीं सुरक्षित, रेलवे स्टेशन पर आधी रात महिला से गैंगरेप, आरोपियों में रेल कर्मचारी भी शामिल