बांग्लादेश में हाहाकार, 50 प्रतिशत बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, सड़कों पर उतरी जनता

ढाका। श्रीलंका के बाद अब बांग्लादेश में भी हाहाकार मचा हुआ है। बांगलादेश जबरदस्त आर्थिक संकट के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। वहां पेट्रोल-डीजल में दामों में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। ऐसा प्रतित हो रहा है कि यहां भी श्रीलंका जैसी स्थिति बन गई है। बढ़ती महंगाई के …
ढाका। श्रीलंका के बाद अब बांग्लादेश में भी हाहाकार मचा हुआ है। बांगलादेश जबरदस्त आर्थिक संकट के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। वहां पेट्रोल-डीजल में दामों में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। ऐसा प्रतित हो रहा है कि यहां भी श्रीलंका जैसी स्थिति बन गई है। बढ़ती महंगाई के कारण जनता सड़क पर उतर आई है और देश के कई शहरों में प्रदर्शन चल रहे हैं। गुस्साई जनता ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। बांग्लादेश के वर्तमान हालात को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि स्थितियां और भी बिगड़ सकती हैं।
बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय ने फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम में हुई वृद्धि के चलते यह फैसला हुआ है। कम दाम पर ईंधन बेचने की वजह से बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन को फरवरी से जुलाई के बीच 8,014.51 टका का नुकसान हुआ है। मंत्रालय की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईधन की कीमत बढ़ने से कई देश पहले ही यह फैसला कर चुके हैं।