बहराइच: भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी की करंट लगने से मौत, घर पर छाया मातम

बहराइच। भूपगंज बाजार निवासी भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी की रविवार को करंट लगने से मौत हो गई। पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक की मौत से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। पयागपुर थाना क्षेत्र के भूप गंज बाजार निवासी अभिषेक शुक्ला (34) पुत्र गोविंद …
बहराइच। भूपगंज बाजार निवासी भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी की रविवार को करंट लगने से मौत हो गई। पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक की मौत से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के भूप गंज बाजार निवासी अभिषेक शुक्ला (34) पुत्र गोविंद बिहारी शुक्ला भाजपा के विधान सभा सोशल मीडिया प्रभारी थे। रविवार दोपहर में वह प्लग से तार जोड़ रहे थे। तभी करंट लगने से वह जमीन पर गिर पड़े। कुछ देर बाद परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो सभी सीएचसी ले गए।
वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। परिवार के लोगों ने शव पोस्टमार्टम कराने से इंकार दिया। जिस पर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत से माता पिता और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।