गोरखपुर : पन्ना प्रमुखों पर होगी 2024 चुनाव में फिर बड़ी जिम्मेदारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

गोरखपुर : पन्ना प्रमुखों पर होगी 2024 चुनाव में फिर बड़ी जिम्मेदारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

गोरखपुर, अमृत विचार । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक रानीडीहा स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी।बैठक की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी। …

गोरखपुर, अमृत विचार । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक रानीडीहा स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी।बैठक की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों को पूरी ईमानदारी से करते हुए आगामी 2024 में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम कार्यकर्ताओं को पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि हमें पन्ना प्रमुखों को स्थाई रूप से बनाना होगा, हम अपने पन्ना प्रमुखों की बदौलत देश मे एक बार फिर 2024 में पूर्ण बहुमत की केंद्र में भाजपा सरकार बनायेंगे। प्रत्येक बूथों पर कम से कम 100 लोगों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाना है, मन की बात को सभी बूथों पर सुनी जाये, बूथ सशक्तिकरण अभियान को पूर्ण कर बूथों को मजबूत करना होगा आगामी स्वतंत्रता दिवस पर हम घर-घर तिरंगा फहराएंगे।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: कावंड़ यात्रा ने रोडवेज की गति में लगाए ब्रेक, पांच घंटे जाम में फंसे रहे यात्री