मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा प्रदेश: डॉ संजय निषाद

लखनऊ। मत्स्य विकास मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने कहा कि मत्स्य विभाग ने 100 दिनों के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मत्स्य विकास के लिए पर्याप्त जल संसाधन की उपलब्धता है, जिसका उपभोग कर मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश आत्मनिर्भर बन सकेगा। साथ ही, परम्परागत …
लखनऊ। मत्स्य विकास मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने कहा कि मत्स्य विभाग ने 100 दिनों के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मत्स्य विकास के लिए पर्याप्त जल संसाधन की उपलब्धता है, जिसका उपभोग कर मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश आत्मनिर्भर बन सकेगा। साथ ही, परम्परागत रूप से जुड़े व्यक्तियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध भी उपलब्ध होंगे। मत्स्य विकास मंत्री ने 100 दिन की कार्ययोजना पूरी होने पर लोकभवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2020-21 में मत्स्य उत्पादन का स्तर 7.46 लाख मीट्रिक टन था, जबकि वर्ष 2021-22 में उत्पादन स्तर 8.09 लाख मीट्रिक टन रहा। मत्स्य विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में तालाबों के उत्पादन व उत्पादकता में वृद्धि लाने के लिए मृदा व जल के नमूनों के विश्लेषण के लिए निर्धारित लक्ष्य 3950 नमूनों के सापेक्ष 4739 नमूनों का विश्लेषण किया गया।
यह भी पढ़ें:-एक और अन्नाद्रमुक नेता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज