गरमपानी: उपेक्षा पर फूटा पीआरडी जवानों का गुस्सा

गरमपानी: उपेक्षा पर फूटा पीआरडी जवानों का गुस्सा

गरमपानी, अमृत विचार। पीआरडी जवान के सेवानिवृत्ति पर वरिष्ठ अधिकारियों के न पहुंचने पर जवानों का गुस्सा फूट गया। विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों तक सेवा करने के बावजूद कर्मचारी के विदाई समारोह में कोई वरिष्ठ अधिकारी नहीं पहुंचा। जवानों ने अपने खर्चे से विदाई समारोह के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारी …

गरमपानी, अमृत विचार। पीआरडी जवान के सेवानिवृत्ति पर वरिष्ठ अधिकारियों के न पहुंचने पर जवानों का गुस्सा फूट गया। विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों तक सेवा करने के बावजूद कर्मचारी के विदाई समारोह में कोई वरिष्ठ अधिकारी नहीं पहुंचा। जवानों ने अपने खर्चे से विदाई समारोह के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारी को घर तक पहुंचाया।

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में पीआरडी में वर्षों सेवा करने के बाद पीआरडी जवान तारा सिंह नेगी का विदाई समारोह हुआ। सिमलखा गांव निवासी पीआरडी जवान तारा सिंह नेगी के विदाई समारोह में जवानों ने विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि वर्षों सेवा के बावजूद कर्मचारी को विदाई समारोह पर एक रुपया तक नहीं मिल सका यहां तक कि विभाग का कोई वरिष्ठ कर्मचारी भी शामिल नहीं हो सका।

विभाग ने सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर इतिश्री कर ली। सेवानिवृत्ति पर वरिष्ठ अधिकारियों के न पहुंचने पर अवकाश प्राप्त कर्मचारी के भी आंसू छलक गए। इस दौरान आनंद बल्लभ बधानी, मानवेंद्र सिंह, हरक सिंह, राजेंद्र सिंह, शेखर पपनै, बीना सती, प्रेमा बिष्ट, नेहा भंडारी, मोहन राम, केवल पुरी, नवीन राम, मोहन राम, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।