रामपुर : भारतीय राजदूत अजीत गुप्ते से मिले नवेद मियां, फिल्मों की शूटिंग मिस्र में शुरू करने पर हुई चर्चा

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने मिस्र की राजधानी काहिरा स्थित इंडिया हाउस में भारतीय राजदूत अजीत गुप्ते से मुलाकात की। उन्होंने बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों की शूटिंग मिस्र में फिर से शुरू करने पर भी चर्चा की। नवेद मियां ने बताया कि भारत ने 1947 में …
रामपुर, अमृत विचार। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने मिस्र की राजधानी काहिरा स्थित इंडिया हाउस में भारतीय राजदूत अजीत गुप्ते से मुलाकात की। उन्होंने बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों की शूटिंग मिस्र में फिर से शुरू करने पर भी चर्चा की।
नवेद मियां ने बताया कि भारत ने 1947 में काहिरा में राजनयिक मिशन की स्थापना की थी। 1991 बैच के आईएफएस अधिकारी अजीत गुप्ते मिस्र में भारत के राजदूत हैं। नवेद मियां और राजदूत के कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
पूर्व मंत्री ने दिल्ली और काहिरा के बीच सीधी हवाई यात्रा शुरू करने का सुझाव दिया। इसके अलावा नवेद मियां ने राजदूत से बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस को फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए मिस्र में आमंत्रित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
ये भी पढ़ें : रामपुर: अग्निपथ के विरोध में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह