कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे कन्नौज, बाराबंकी जेल अधिकारियों के सस्पेंशन पर कही यह बात

कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे कन्नौज, बाराबंकी जेल अधिकारियों के सस्पेंशन पर कही यह बात

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति अपने एक दिवसीय दौरे पर कन्नौज पहुंचे। बाराबंकी में जेल अधिकारियों को सस्पेंड को लेकर उन्होंने कहा कि जेल में दिया जाने वाला भोजन अच्छा नहीं था। आगे उन्होंने कहा कि व्यवस्था में अन्य गड़बड़ियां पाई गई थीं। राज्य के किसी भी जेल में गड़बड़ी पाए जाने …

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति अपने एक दिवसीय दौरे पर कन्नौज पहुंचे। बाराबंकी में जेल अधिकारियों को सस्पेंड को लेकर उन्होंने कहा कि जेल में दिया जाने वाला भोजन अच्छा नहीं था।

आगे उन्होंने कहा कि व्यवस्था में अन्य गड़बड़ियां पाई गई थीं। राज्य के किसी भी जेल में गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

बता दें,  उन्होंने महादेवी गंगाघाट पर आयोजित गंगा आरती कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान लोगों को स्वच्छ गंगा अविरल गंगा का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि ‘नमामि गंगे’ अभियान के अंतर्गत गंगा को निर्मल बनाने के लिए सरकार ने सफलापूर्वक कदम उठाए हैं। गंगा को साफ रखने में सरकार के साथ आम जनमानस की भागीदारी भी जरूरी है।

पढ़ें- लखनऊ: जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दिए निर्देश, कहा- अब जेलों में बजेगा महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र