Ramadan: अलविदा पर पुराने लखनऊ में सुबह से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, जानिए कहां से आएंगे-जाएंगे वाहन
लखनऊ, अमृत विचार। अलविदा के अवसर शुक्रवार को होने वाली आखिरी जुमा पर पुराने लखनऊ की यातायात व्यवस्था सुबह 10.00 बजे से बदली रहेगी। इस दौरान कई मार्गो पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह ने बुधवार शाम को दी।
यहां से न जाएं
- सीतापुर रोड और डालीगंज रेलवे क्रांसिग तिराहे से कोई भी वाहन पक्के पुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जाएंगे।
- पक्का पुल खदरा तिराहा से वाहन पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जाएंगे।
- हरदोई रोड/बालागंज से आने वाले वाहन बड़े इमामबाड़े व टीले वाली मस्जिद के तरफ नहीं जाएंगे।
- कोनेश्वर चौराहे से वाहन घंटाघर होते हुए बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जाएंगे।
- नीबू पार्क चौराहे से वाहन बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जाएंगे।
- नीबू पार्क ओवरब्रिज से उतरने वाले वाहन रूमी गेट की तरफ नहीं जाएंगे।
- चौक तिराहा से वाहन नीबू पार्क चौराहा की ओर नहीं जाएंगे।
- मेडिकल क्रास चौराहे से वाहन फूलमण्डी, खुन-खुन जी गर्ल्स कालेज होकर नीबू पार्क की तरफ नहीं जाएंगे।
- शाहमीना तिराहे से वाहन पक्कापुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जाएंगे।
- डालीगंज पुल चौराहे से सीतापुर रोड की ओर जाने वाली रोडवेज/सिटी बसे व अन्य वाहन पक्का पुल नहीं जाएंगे।
- शाहमीना तिराहे से कैसरबाग की ओर से हरदोई रोड की ओर जाने वाले रोडवेज, सिटी बस पक्का पुल, बडा इमामबाड़ा की तरफ नहीं जाएंगे।
यहां से जाएं
- वाहन डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज से बाएं मुड़कर चौराहा नंबर 8 निरालानगर, आईटी चौराहा होकर जाएंगे।
- वाहन पक्का पुल से पहले तिराहे से बंधा रोड या नया पुल से होकर जाएंगे।
- वाहन कोनेश्वर मंदिर चौराहे से दाएं चौक चौराहा, मेडिकल कालेज चौराहा होकर जाएंगे।
- वाहन कोनेश्वर मंदिर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रास, शाहमीना तिराहा या नीबू पार्क चौराहे से नया पुल होकर जाएंगे।
- वाहन कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर जाएंगे।
- वाहन चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर या चरक चौराहा होकर जाएंगे।
- वाहन कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्रास होकर जाएंगे।
- वाहन मेडिकल कालेज चौराहा या चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएंगे।
- वाहन मेडिकल कालेज या डालीगंज पुल, आईटी होकर जाएंगे।
- बस और अन्य वाहन आईटी, कपूरथला, पुरनिया होकर जाएंगे।
- वाहन शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल कालेज, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएंगे।
यह भी पढ़ें:-राणा सांगा विवाद में बैकफुट पर सपा: अखिलेश यादव, कहा- किसी भी समाज का अपमान नहीं कर सकती समाजवादी पार्टी
