साइप्रस की श्रम एवं सामाजिक बीमा मंत्री जेटा एमिलियानिडो का 68 वर्ष की उम्र में निधन

साइप्रस की श्रम एवं सामाजिक बीमा मंत्री जेटा एमिलियानिडो का 68 वर्ष की उम्र में निधन

निकोसिया। साइप्रस की श्रम एवं सामाजिक बीमा मंत्री जेटा एमिलियानिडो का यूनान की राजधानी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 68 वर्ष की थीं। साइप्रस सरकार ने सोमवार देर रात यह जानकारी दी। जेटा पिछले महीने ‘ब्रेन एन्यूरिज्म’ का शिकार हो गई थीं। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनस्तेसियादेस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज …

निकोसिया। साइप्रस की श्रम एवं सामाजिक बीमा मंत्री जेटा एमिलियानिडो का यूनान की राजधानी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 68 वर्ष की थीं। साइप्रस सरकार ने सोमवार देर रात यह जानकारी दी। जेटा पिछले महीने ‘ब्रेन एन्यूरिज्म’ का शिकार हो गई थीं।

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनस्तेसियादेस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘मैं बेहद दुखी हूं। हमारी प्रिय जेटा के निधन ने मुझे तोड़ दिया है… हम सभी को तुम्हारी याद आएगी जेटा, खासकर हमारे देश को, जिसने एक माननीय, बुद्धिमान और प्रभावी मंत्री को खो दिया है।’’ एमिलियानिडो की असहनीय सिरदर्द की शिकायत के कुछ दिन बाद 15 मई को एथेंस के हाइजीया मेडिकल सेंटर में मस्तिष्क की आपातकालीन सर्जरी की गई थी।

एमिलियानिडो ने 2010 तक सीमा शुल्क एवं उत्पाद शुल्क विभाग के प्रमुख के रूप में लगभग एक दशक काम किया। उन्हें तीन साल के लिए ऊर्जा, व्यापार और पर्यटन मंत्रालय में स्थायी सचिव के रूप में भी नियुक्त किया गया था। वह हाल के महीनों में राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन संबंधी कानून पारित करने की दिशा में काम कर रही थीं।

ये भी पढ़ें:- यूक्रेन में यौन हिंसा से जुड़े मामलों की नहीं दी जा रही उचित जानकारी : संयुक्त राष्ट्र

ताजा समाचार

‘दीवार’ और ‘शोले’ के पूरे हुए 50 साल, जया बच्चन ने की स्मारक डाक टिकट जारी करने की मांग 
Kanpur: जिला न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने जिला जेल का किया निरीक्षण, बंदियों को अधिवक्ता सहायता के दिए निर्देश
Bank Holiday On Eid : इस दिन रहेगा बैंक बंद, जल्दी से निपटा लें अपना जरुरी काम 
बहराइच: रामजी लाल सुमन के आवास हुई तोड़फोड़ के विरोध में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में किया जमकर प्रदर्शन, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
ओडिशा विधानसभा में पुलिस का प्रवेशः बीजद विधायकों ने सदन को शुद्ध करने के लिए छिड़का 'गंगाजल'
Big Boss पर लगेगा प्रतिबंध ! भाजपा सांसद ने उठाई शो को रोकने की मांग, कहा- अभद्र भाषा और अश्लीलता की जाती है पेश