25 करोड़ पार हुई भारत में 5G यूजर्स की संख्या, गांव में भी बेहतर हुई कनेक्टिविटी
1.png)
अमृत विचार। भारत ने एक नयी उपलब्धि हासिल की है। भारत अब 5G नेटवर्क के मामले में 25 करोड़ यूजर्स की संख्या को पार कर लिया है। इस उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर भारतीय दूरसंचार विभाग ने जारी किया है। इतना ही नहीं भारत के गांव को भी 2 लाख से अधिक ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है।
अक्टूबर 2022 में 5G सर्विस को भारत में लांच किया गया था। इसके बाद से ही इसके यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत में इन दिनों यूजर्स में 5G फोंस की डिमांड बढ़ी है। जिस कारण कई मोबाईल कंपनिया भी अब भारत में ऐसे फोन लांच कर रही है। जिनका 80 प्रतिशत 5G कनेक्टिविटी वाला है। अब भारतीय यूजर्स ज्यादातर 5G में स्विच कर रहे है।
भारत में इस समय एयरटेल और जिओ के सबसे ज्यादा सिम 5G सर्विस में इस्तेमाल किये जा रहे है। इन दोनों ने अपनी 5G सेवा लांच की है। इतना ही नहीं देश में 99 प्रतिशत जिलों में 5G की सेवा महज 2 सालो के अंदर ही पंहुचा दी गई है। इसी कारण अब भारत 5G सर्विस रोल आउट करने वाला देश बन गया है।
दूरसंचार विभाग ने अपने आधिकारिक X हैंडल से बताया कि भारत में 25 करोड़ से ज्यादा यूजर्स 5G इस्तेमाल कर रहे हैं। 5G मोबाइल टावर की संख्या 4.69 लाख के पार पहुंच गई है। एयरटेल और जियो के बाद Vi ने भी मुंबई में 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। इसके अलावा BSNL भी इस साल जून तक 5G सर्विस लॉन्च कर सकता है।
https://twitter.com/DoT_India/status/1905119279076536337
बता दें दूरसंचार विभाग ने इस उपलब्धि को अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर शेयर करते हुए बताया है कि भारत में 25 करोड़ से ज्यादा यूजर्स 5G इस्तेमाल कर रहे हैं। 5G मोबाइल टावर की संख्या 4 69 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं एयरटेल और जिओ के बाद अब Vi ने भी मुंबई में 5G लांच किया है। इसके अलावा सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL भी इस साल जून तक 5G सेवा लांच कर सकता है।
भारत में 5G के अलावा घर में ब्रॉडबैंड सेवा में भी इजाफा देखा गया है। केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट भारत नेट ने २ लाख से ज्यादा गाँव कि पंचायतो में ब्रॉड बैंड सेवा का सचांलन शुरू किया है। केंद्रीय मंत्री ने इस बात कि जानकारी दी। केन्द्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री SP सिंह बघेल ने बताया कि दूरसंचार विभाग हर गांव में ब्रॉड बैंड को शुरू करेगा। यह प्रक्रिया फेजवाइज की जाएगी।
ये भी पढ़े : Samsung S26 की बड़ी डिटेल हुई लीक, कैमरे और बैटरी लाइफ को किया अपग्रेड