बरेली: इलेक्ट्रानिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

अमृत विचार, बरेली। राजेंद्र नगर में इलेक्ट्रानिक दुकान में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। क्षेत्रवासियों की मदद से दमकल ने दुकान का शटर तोड़कर आग पर काबू पाया। दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के राजेंद्र नगर में अरविंद सिंह की घर में ही कीर्ति इलेक्ट्रानिक …
अमृत विचार, बरेली। राजेंद्र नगर में इलेक्ट्रानिक दुकान में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। क्षेत्रवासियों की मदद से दमकल ने दुकान का शटर तोड़कर आग पर काबू पाया। दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के राजेंद्र नगर में अरविंद सिंह की घर में ही कीर्ति इलेक्ट्रानिक के नाम से दुकान है। शुक्रवार को दोपहर में अरविंद दुकान का शटर गिराकर किसी काम से चले गए। शाम करीब साढ़े छह बजे शार्टसर्किट से दुकान में आग लग गई।
क्षेत्रवासियों ने तुरंत ही इसकी जानकारी अरविंद को दी। अरविंद ने दमकल व पुलिस को सूचित किया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अरविंद ने बताया कि दुकान में करीब ढाई लाख रुपये का सामान रखा था, जो आग से जलकर राख हो गया।
काफी देर रहा अफरा-तफरी का माहौल
आग लगने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग बुझाने में दमकल का सेल्फ डिफेंस की टीम और क्षेत्रवासियों ने सहयोग किया। दुकान का शटर बंद होने के कारण पर काबू पाने में दिक्कत हुई।
गर्मियों में आग लगने की घटनाएं बढ़ीं
गर्मियों में आग लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है, जिसकी बड़ी वजह है शार्टसर्किट। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग घर, फैक्ट्री और ऑफिसों में बिजली से चलने वाले अलग-अलग उपकरणों का उपयोग लंबे वक्त तक के लिए करते हैं। इससे मशीनों पर लोड बढ़ जाता है और स्पार्किंग, शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें- बरेली: स्वास्थ्य विभाग को मिलीं जीपीएस लगी छह नई एंबुलेंस