अयोध्या: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 31 ने लिया नामांकन पत्र, कल होगा नामांकन 

अयोध्या: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 31 ने लिया नामांकन पत्र, कल होगा नामांकन 

अयोध्या, अमृत विचार। सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद के लिए 31 नेताओं ने आवेदन फार्म प्राप्त किया। इनमें जिले के बड़े पदाधिकारियों के साथ ही विभिन्न पदों के टिकट के दावेदार भी शामिल हैं। नामांकन पत्र सोमवार को भाजपा कार्यालय में दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों के वितरण के साथ ही पद के लिए राजनीति गरमा गई है।  

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए रविवार को पार्टी कार्यालय से आवेदन पत्र लिए जाने का दिन था। आवेदन फार्म सोमवार को भी लिए जा सकेंगे। निर्वाचन से जुड़े अशोक मिश्र व शोभनाथ वर्मा यहां मौजूद थे। आवेदन फार्म लेने में पार्टी के बड़े नेता शामिल थे। इनमें जिले के पदाधिकारी से विधानसभा चुनाव में टिकट मांगने वाले शामिल हैं। आवेदन फार्म लेने वालों में कृष्ण कुमार पांडेय खून्नू, राधेश्याम त्यागी, इंद्रभान सिंह, अखंड प्रताप सिंह, राम मोहन भारती, राघवेंद्र पांडेय, बब्लू पासी, चंद्रकेश रावत, इं. रणवीर सिंह, अशोक कुमार कसौंधन, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव कुमार तिवारी, शिव गोविंद पांडेय, मनोज वर्मा, भूपेंद्र सिंह बल्ले, वेद प्रकाश गुप्त, राम सजीवन मिश्र, पवन कुमार उपाध्याय, शिवानंद सिंह शिवम सहित कुल 32 लोग शामिल हैं। नामांकन सोमवार को होगा। नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही अध्यक्ष पद के लिए सियासत शुरू हो गई है। नेताओं ने जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए पेशबंदी तेज कर दी है। 

बता दें कि मिल्कीपुर चुनाव के चलते अयोध्या के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के चुनाव को रोक दिया गया था। चुनाव संपन्न होने के बाद सांगठनिक चुनाव शुरू हुए। महानगर अध्यक्ष पद के लिए 57 लोगों ने नामांकन किया। महानगर अध्यक्ष की अभी घोषणा नहीं की गई है। शनिवार को जिले के 17 मंडल अध्यक्षों की घोषणा के साथ ही जिलाध्यक्ष के चुनाव की घोषणा कर दी गई। अब जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। लंबी समय से पद पाने के लिए अयोध्या से दिल्ली तक की दौड़ लगने की चर्चा आम है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या : आग से बचाव के लिए विभाग ने किया जागरूक