अलीगढ़: सोशल मीडिया पर युवक को अवैध असलहा लहराना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

अलीगढ़: सोशल मीडिया पर युवक को अवैध असलहा लहराना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

अलीगढ़। जिले में सोशल मीडिया पर युवक भौकाल दिखाने के लिए अवैध असलहा लहरा रहा था जो कि उसकी यह हरीकत युवक को काभी महंगी पड़ गई हैं। जब लोगों ने जम कर विरोध जताया और शिकायत की तब पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार भी कर …

अलीगढ़। जिले में सोशल मीडिया पर युवक भौकाल दिखाने के लिए अवैध असलहा लहरा रहा था जो कि उसकी यह हरीकत युवक को काभी महंगी पड़ गई हैं। जब लोगों ने जम कर विरोध जताया और शिकायत की तब पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

बतादें कि आरोपी युवक ने अवैध हथियार के साथ फेसबुक पर फोटो शेयर की थी। जिसके बाद लोगों ने जमकर विरोध करते हुए इस मामले की शिकायत पुलिस को की थी। घटनी की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार व कारतूस भी बरामद कर किया है।

अवैध शस्त्र रखने के लोगों खिलाफ जारी अभियान

बतादें कि गांधी पार्क थाना प्रभारी रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि एसएसपी के निर्देशानुसार जिले में अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसके साथ सोशल मीडिया पर नाजायज असलहा दिखाकर शौकबाजी करने वाले आरोपियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वायरल फोटो के आधार पर पुलिस आरोपी संदीप बेटा राम सिंह की तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गांधी पार्क थाना क्षेत्र के नगला मान सिंह से गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

होगी कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि अवैध शस्त्रों के साथ अगर कोर्इ व्यक्ति लाइसेंसी हथियारों का भी दुष्प्रचार करता है या शादी विवाह जैसे कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग जैसे काम करता है, तो यह भी कानूनी अपराध है। आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

पढ़ें-हरदोई: अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बाप-बेटे को किया गिरफ्तार