पीलीभीत: देवहा नदी में डूबकर पांच साल के मासूम की मौत

अमृत विचार, बरखेड़ा। दोस्तों के साथ गांव से सटकर गुजर रही देवहा नदी में नहाने गए पांच साल के मासूम की डूबने से मौत हो गई। शोर सुनकर ग्रामीण और परिवार वाले जमा हो गए। बालक को बचाने के लिए कई ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद …
अमृत विचार, बरखेड़ा। दोस्तों के साथ गांव से सटकर गुजर रही देवहा नदी में नहाने गए पांच साल के मासूम की डूबने से मौत हो गई। शोर सुनकर ग्रामीण और परिवार वाले जमा हो गए। बालक को बचाने के लिए कई ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका। गमगीन माहौल में परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
हादसा बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मुड़िया कुंडरी गांव में हुआ। गांव के नजदीक से ही देवहा नदी गुजर रही है। यहां के रहने वाले बृजेश कुमार खेती करते हैं। उनका पांच साल का बेटा ह्देश कुमार गुरुवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। गांव के अन्य बच्चे भी उसके साथ थे। इसी बीच करीब आधा दर्जन बच्चे देवहा नदी में नहाने के लिए चले गए। नहाते वक्त ह्देश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
यह देख साथ गए बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देवहा नदी के पास से गांव के रहने वाले शनिदेव की नजर डूबते हुए बालक पर पड़ी तो वह दंग रह गए। उसने गांव में शोर मचाकर परिजन और अन्य ग्रामीणों को जमा किया। इसके बाद कई ग्रामीण जोकि तैराकी जानते थे, उन्होंने देवहा नदी में छलांग लगा दी।
मगर, तब तक मासूम पूरी तरह से डूब चुका था। एक घंटे तक लोग मशक्कत करते रहे और फिर बालक को कुछ दूरी से ही बालक निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव लेकर घर आए। आनन-फानन में तैयारी की गई और फिर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: खेत से घर लौटते ही किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत