अयोध्या: अखिलेश यादव के विवादित बयान के बाद संतों में दिखा उबाल, कहा- वह मन से मुस्लिम हो चुके हैं

अयोध्या: अखिलेश यादव के विवादित बयान के बाद संतों में दिखा उबाल, कहा- वह मन से मुस्लिम हो चुके हैं

अयोध्या।  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से मन्दिर सम्बन्धी दिये गए बयान ने खलबली मचा दी है। सपा सुप्रीमो के इस बयान पर अयोध्या के संतों ने भी नाराजगी व्यक्त की है। संत समाज ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करते करते अखिलेश यादव केवल नाम के हिंदू रह गए हैं। वह मन से …

अयोध्या।  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से मन्दिर सम्बन्धी दिये गए बयान ने खलबली मचा दी है। सपा सुप्रीमो के इस बयान पर अयोध्या के संतों ने भी नाराजगी व्यक्त की है। संत समाज ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करते करते अखिलेश यादव केवल नाम के हिंदू रह गए हैं। वह मन से मुस्लिम हो चुके हैं।

सरयू नित्य आरती के अध्यक्ष शशिकांत दास ने कहा अखिलेश यादव हमेशा हिंदू विरोधी बातें करते हैं। मुलायम सिंह पर हमलावर होते हुए कहा कि यह उन्हीं के पुत्र हैं जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलवाई थी।

यह केवल मुस्लिम समाज के लाभ की बात करते हैं। शशिकांत दास ने कहा मुस्लिमों का पक्ष लेते लेते अब अखिलेश यादव मुसलमान हो चुके हैं पीपल के वृक्ष की धार्मिक मान्यताएं हैं उसकी पूजा वासुदेव के रूप में होती है हमारे यहां सनातन धर्म में हर पूजा में पीपल के वृक्ष और उसके पत्तियों का इस्तेमाल होता है। महंत शशिकांत दास ने कहा कि अखिलेश यादव की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है जो देवी देवताओं और भगवान को लेकर भी अब अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।

रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा अखिलेश यादव को नहीं पता है कि किस तरीके की पूजा होती है और कितने प्रकार की किस-किस देवताओं की इसीलिए वह हमेशा अनाप-शनाप बयान देते हैं आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि अयोध्या में जिस मुलायम सिंह यादव ने निहत्थे राम भक्त कारसेवकों के ऊपर गोली चलाने की अपने ऊपर कालिख लगवाई है वह अभी मिटी ही नहीं और उसी रास्ते पर अखिलेश यादव चल रहे हैं।

पढ़ें- अयोध्या: अखिलेश यादव ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर दिया विवादित बयान

ताजा समाचार

Lucknow: 700 करोड़ गृहकर वसूली के लक्ष्य से दूर नगर निगम, जानें कैसे करेगा भरपाई
NZ vs AUS : बेथ मूनी-जॉर्जिया वोल का तूफानी अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया 
राज्यसभा में कांग्रेस ने उठाया हाईकोर्ट के न्यायाधीश के आवास से नकदी बरामद होने का मुद्दा, जानिए क्या बोले धनखड़
Shahjahanpur: यात्रीगण कृपया ध्यान दें...एक मई के लिए हो गई ये ट्रेन कैंसिल, यात्रियों की बढ़ी मुश्किल!
बदायूं में जनसेवा केंद्र संचालक ने बनाया फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, आधार सेंटर ने किया अस्वीकृत
Bareilly: आश्रम के पुजारी की हत्या की कोशिश...आजीवन कारावास काटेंगे दो दोषी