गुजरात बोर्ड: कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय के परिणाम घोषित, 72.2 फीसदी रहा रिजल्ट

गुजरात बोर्ड: कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय के परिणाम घोषित, 72.2 फीसदी रहा रिजल्ट

गांधीनगर। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिये गये। बोर्ड के अध्यक्ष ए जे शाह ने बताया कि इस बार उत्तीर्णता का कुल प्रतिशत 72.02 रहा है। छात्राओं ने 72.05 प्रतिशत के साथ छात्रों 70.00 प्रतिशत से बेहतर प्रदर्शन किया है। …

गांधीनगर। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिये गये। बोर्ड के अध्यक्ष ए जे शाह ने बताया कि इस बार उत्तीर्णता का कुल प्रतिशत 72.02 रहा है। छात्राओं ने 72.05 प्रतिशत के साथ छात्रों 70.00 प्रतिशत से बेहतर प्रदर्शन किया है। राजकोट 85.78 प्रतिशत के साथ सबसे बेहतर परिणाम वाला जिला रहा है जबकि दाहोद के 40.19 प्रतिशत के साथ सबसे लचर नतीजे रहे हैं।

अंग्रेजी माध्यम के छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 72.57 और गुजराती माध्यम का 72.04 प्रतिशत रहा है। इस साल मार्च में आयोजित इस परीक्षा में उपस्थित कुल 95361 छात्रों में से 68681 उत्तीर्ण हुए हैं। कुल 196 छात्र ए 1 ग्रेड जबकि 3303 ए 2 ग्रेड में उत्तीर्ण हुए हैं। आज के परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिये गये हैं।

राज्य भर में बने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इनका आज सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक वितरण हो रहा है। वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के कारण बोर्ड ने सभी नियमित विद्यार्थियों को ‘मास प्रमोशन’ के निर्णय के तहत उत्तीर्ण घोषित कर दिया था। बोर्ड के इतिहास में सम्भवतः पहली बार 100 प्रतिशत रिज़ल्ट आया था।

यह भी पढ़ें- राजधानी दिल्ली में गर्मी ने कड़े किए तेवर , शुक्रवार से चलेगी तेज लू