उन्नाव: ”अमृत सरोवर योजना” का हुआ शुभारंभ, विधायकों ने किया भूमि पूजन

उन्नाव: ”अमृत सरोवर योजना” का हुआ शुभारंभ, विधायकों ने किया भूमि पूजन

उन्नाव। ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर (मॉडल तालाब) निर्माण की शुरुआत हो गई है। बुधवार को विधायकों ने एक साथ 71 सरोवर निर्माण के लिए भूमि पूजन करके इसकी शुरुआत कर दी। मनरेगा व मॉडल तालाबों के बाद अब ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर निर्माण के लिए शासनादेश जारी किया गया है। सरोवर का निर्माण …

उन्नाव। ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर (मॉडल तालाब) निर्माण की शुरुआत हो गई है। बुधवार को विधायकों ने एक साथ 71 सरोवर निर्माण के लिए भूमि पूजन करके इसकी शुरुआत कर दी।

मनरेगा व मॉडल तालाबों के बाद अब ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर निर्माण के लिए शासनादेश जारी किया गया है। सरोवर का निर्माण मनरेगा, केंद्रीय और राज्य वित्त आयोग की धनराशि से होगा। बुधवार को निर्माण की शुरुआत भूमि पूजन के साथ की गई। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत भतांवा में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भूमि पूजन किया।

विधायक ने बीडीओ मुनेश चंद्र, एडीओ पंचायत विनोद वर्मा व निर्मल यादव के साथ खुदाई का कार्य प्रारंभ कराया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हीरालाल व ग्राम प्रधान सरोज मौजूद रहीं। बिछिया के पांच गांव रामपुर खालसा, टीकर गढ़ी, पडऱीखुर्द, कोरारीकला व ओरहर में सदर विधायक ने भूमि पूजन करके सरोवर की खुदाई का शुभारंभ किया।

रामपुर खालसा गांव में डीएम रवींद्र कुमार ने भी फावड़ा चलाया। प्रमुख नीरज गुप्ता, डीडीओ मनीष कुमार, बीडीओ अमित शुक्ला, एडीओ पंचायत अनिल राणा, जेई आरईडी राखी द्विवेदी आदि मौजूद रहीं। मियागंज में कनिगांव, पानापुर कला व आसीवन में सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर ने अमृत सरोवर की आधारशिला रखी।

विधायक ने पंचायत भवन में भी लगे संयंत्रों का शुभारंभ किया। बीडीओ विनोदमणि त्रिपाठी, ग्राम पंचायत सचिव वेदप्रकाश वर्मा, सरोज सैनी, नीरज दुबे आदि मौजूद रहे। गंजमुरादाबाद क्षेत्र के ग्राम महमदाबाद और सहदानी में अमृत सरोवर का शिलान्यास विधायक श्रीकांत कटियार ने किया। इसके अलावा अवैक, खंभौली और खैरहन में भी भूमि पूजन किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रावेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, सचिव पूनम देवी, जयपाल पटेल व धर्मेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।

बीघापुर की ग्राम पंचायत बारा हरदो में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह व बीडीओ दिनेश कुमार यादव ने फावड़ा चलाकर इसकी शुरुआत की। ग्राम पंचायत खरझारा व अकबरपुर में अमृत सरोवर का कार्य शुरू कराया गया। अवर अभियंता सुनील वर्मा, प्रमुख पति पवन पासवान, ग्रामप्रधान मनोज, सचिव योगेश सिंह यादव, तकनीकी सहायक विष्णु कुमार आदि मौजूद रहे।

पढ़ें-अमृत सरोवर योजना : झांसी में शुरू हुआ 50 तालाबों के जीर्णोद्धार का काम

ताजा समाचार

Rampur : रजा लाइब्रेरी-खासबाग पैलेस और कोठी शाहाबाद को देखकर प्रभावित हुए बेल्जियम के राजदूत
Etawah में नहर से निकाला गया लापता युवक का शव: दोस्तों संग होली खेलने गया था, परिजन बोले- चोट के निशान देखे, हत्या की
UEFA Nations League : स्पेन के खिलाफ मुकाबले के लिए नीदरलैंड्स की टीम में Memphis Depay की वापसी 
UN के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस और मोहम्मद यूनुस के बीच घरेलू मुद्दों और रोहिंग्या स्थिति पर हुई चर्चा 
Etawah: सैफई में समाजवादी रंग, अखिलेश यादव ने खेली फूलों की होली, हजारों कार्यकर्ता पहुंचे
अमेरिका : 'हमास का समर्थन' करने की वजह से वीजा गंवाने वाली भारतीय छात्रा स्वदेश लौटी