मध्यप्रदेश: सिंध नदी से महिला का शव बरामद

मध्यप्रदेश: सिंध नदी से महिला का शव बरामद

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में कोटा कानपुर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पुराने अमोला के पास बने सिंध नदी के पुल के नीचे से आज पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसके शरीर …

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में कोटा कानपुर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पुराने अमोला के पास बने सिंध नदी के पुल के नीचे से आज पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं तथा शव लगभग 2 दिन पुराना लगता है। प्रारंभिक रूप से ऐसा अनुमान है कि शव किसी के द्वारा नदी में लाकर डाला गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़