बाराबंकी: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, 4 महिलाओं समेत 11 घायल

बाराबंकी। जमीनी विवाद में दो पक्षों के पुलिस चालान के बाद दोनों पक्षों ने जमकर मार पीट कर ली। दोनों पक्षों में 4 महिला समेत 11 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों का ईलाज करा कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। चालान के बाद पुलिस की ठोस कार्यवाही न होने पर सवाल खड़े …
बाराबंकी। जमीनी विवाद में दो पक्षों के पुलिस चालान के बाद दोनों पक्षों ने जमकर मार पीट कर ली। दोनों पक्षों में 4 महिला समेत 11 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों का ईलाज करा कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। चालान के बाद पुलिस की ठोस कार्यवाही न होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और गुम्मे चलाए गए।
पुलिस चालान के बाद दो पक्षों में मार पीट हुई इस घटना में 4 महिला समेत 11 लोग घायल हुए है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया है। 151 पुलिस चालान के बाद दोनों पक्षों में हुई मारपीट की घटना से पुलिस कार्यवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोनी कटरा थाना क्षेत्र के कंदमऊ गांव में शंभू और जगदीश का आमने सामने मकान है और रास्ते की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे इसी विवाद में कहा सुनी हुई जिसके बाद दो पक्षों में मार–पीट शुरू कर दी। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से जम कर लाठी डंडों और ईंट पत्थर चलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना में एक पक्ष के शंभू, राम विशाल, दीपू, दुर्गा, सुशीला, कल्लौ व ननका घायल हुए, वहीं दूसरे पक्ष के जगदीश, प्रमोद, सुधीर व नीतू घायल हो गई। सूचना के बाद पहुंची लोनी कटरा थाने की पुलिस ने मामला शांत करा कर सभी घायलों का ईलाज के लिए सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया है। वहीं शंभू,जगदीश प्रसाद व दुर्गा की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
घटना से एक दिन पहले 151 में हुआ था चालान
लोनी कटरा थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शंभू और जगदीश का रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें कल शाम (मंगलवार) दोनों पक्षों को 151 में चालान किया गया था। पुलिस टीम कार्यवाही के लिए गई थी लेकिन वो लोग नहीं मिले थे। इस बीच बुधवार सुबह इन्होंने मार पीट की है। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पढ़ें-बलिया: भूमि विवाद में पिता को लाठी-डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, बहू गिरफ्तार, बेटा फरार