सेब उत्पादन में पांच सालों में उत्तरकाशी को पिछाड़ देगा नैनीताल, डीएम का प्रोजेक्ट भरने लगा उड़ान

सेब उत्पादन में पांच सालों में उत्तरकाशी को पिछाड़ देगा नैनीताल, डीएम का प्रोजेक्ट भरने लगा उड़ान

अंकुर शर्मा, हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल का मुक्तेश्वर-रामगढ़ को ‘एप्पल बेल्ट’ बनाने ड्रीम प्रोजेक्ट साकार होने लगा है। वर्ष 2021 में उच्च घनत्व क्षमता वाले सेब के पौधे विकसित हो रहे हैं। इसके बाद उम्मीद है कि वर्ष 2026-27 तक नैनीताल जनपद सेब उत्पादन में उत्तरकाशी को पछाड़ देगा। डीएम गर्ब्याल ने पिछले साल …

अंकुर शर्मा, हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल का मुक्तेश्वर-रामगढ़ को ‘एप्पल बेल्ट’ बनाने ड्रीम प्रोजेक्ट साकार होने लगा है। वर्ष 2021 में उच्च घनत्व क्षमता वाले सेब के पौधे विकसित हो रहे हैं। इसके बाद उम्मीद है कि वर्ष 2026-27 तक नैनीताल जनपद सेब उत्पादन में उत्तरकाशी को पछाड़ देगा।

डीएम गर्ब्याल ने पिछले साल फरवरी में चार्ज संभालते ही नैनीताल में नवाचार योजना के अंतर्गत बागवानी को स्वरोजगार से जोड़ने के मकसद से मुक्तेश्वर और रामगढ़ में सेब उत्पादन पर जोर दिया। डीएम के निर्देशन में वर्ष 2021-22 में 200 एकड़ में उच्च घनत्व के 2 लाख सेब के पौधे रोपे गए थे। अनुमान है कि 2023-24 में प्रति पेड़ न्यूनतम 500 ग्राम का भी उत्पादन हुआ तो 1,00,000 किलो सेब की पैदावार होगी। 2024-25 में यह पैदावार 500 ग्राम से बढ़कर पांच किलो हो जाएगी। तब पैदावार 10,00,000 किलो हो जाएगी। वर्ष 2025-26 तक प्रति पेड़ 10 किलो और 2026-27 तक प्रति पेड़ 15 किलो पैदावार होने की संभावना है। इस तरह 30,00,000 किलो सेब की पैदावार होगी। इस तरह नये और पुराने पेड़ों की पैदावार मिलाकर सेब उत्पादन में नैनीताल अव्वल हो जाएगा। इस तरह नैनीताल जनपद सेब उत्पादन में उत्तरकाशी को पछाड़ देगा।

मुक्तेश्वर में बन रहा 1200 मीट्रिक टन क्षमता का स्टोरेज किसानों को उत्पादित सेब के स्टोरेज की सहूलियत के लिए रामगढ़-मुक्तेश्वर में 1200 मीट्रिक टन क्षमता का वातानुकूलित भंडारण बनाया जा रहा है। इसका निर्माण शुरू हो गया है। इसका मकसद किसानों को अधिक से अधिक वित्तीय लाभ दिलाना है।

मुक्तेश्वर-रामगढ़ में उच्च घनत्व क्षमता वाले सेब के 2 लाख पौधे रोपे थे। अब ये पौधे विकसित हो रहे हैं। उत्साहजनक परिणाम आने से उम्मीद है कि अगले साल तक इन पेड़ों से सेब की पैदावार शुरू हो जाएगी। संभावना है कि 2026-27 तक सेब उत्पादन में उत्तरकाशी को चुनौती देंगे। इससे काश्तकारों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। –  धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी, नैनीताल