अयोध्या: राज्य मंत्री ने किया केन्द्रों का निरीक्षण, गेहूं क्रय केंद्र में दुरुस्त मिली व्यवस्थाएं

अयोध्या: राज्य मंत्री ने किया केन्द्रों का निरीक्षण, गेहूं क्रय केंद्र में दुरुस्त मिली व्यवस्थाएं

अयोध्या। सरकार में खाद्य व रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने मंगलवार को सोहावल स्थित कटरौली विणपन शाखा व खरीद क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। केन्द्र पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। उन्होंने किसानों के साथ सद्व्यवहार व साफ सफाई रखने के लिए निर्देशित किया। इससे पहले नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में …

अयोध्या। सरकार में खाद्य व रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने मंगलवार को सोहावल स्थित कटरौली विणपन शाखा व खरीद क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। केन्द्र पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। उन्होंने किसानों के साथ सद्व्यवहार व साफ सफाई रखने के लिए निर्देशित किया। इससे पहले नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

राज्य मंत्री ने सर्किट हाउस में उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा के साथ गेहूं खरीद को लेकर निर्देशित किया। राज्य मंत्री ने रामजन्मभूमि व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन भी किया।

अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि किसानों को समृद्ध करने और उन्हें सभी अपेक्षित सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकताओं में है। क्रय केन्द्र पर आने वाले हर किसान की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जायेगा।

सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है। हर पात्र को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। रुपेश प्रताप सिंह लकी, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-उन्नाव: गेहूं क्रय केंद्र का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, दिये यह निर्देश