Ranbir Kapoor-Alia Bhatt को नहीं मिली Karan Johar के WhatsApp ग्रुप में एंट्री, जानें किसने किया रिजेक्ट?

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt को नहीं मिली Karan Johar के WhatsApp ग्रुप में एंट्री, जानें किसने किया रिजेक्ट?

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर ने न्यूली वेड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर एक बढ़िया खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में करण जौहर ने कई राज खोले। उन्होंने बताया कि उनका एक व्हाट्स एप ग्रुप है जिसके मेंबर बनने के लिए रणबीर- आलिया ने जी जान से कोशिश की। लेकिन …

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर ने न्यूली वेड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर एक बढ़िया खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में करण जौहर ने कई राज खोले।

उन्होंने बताया कि उनका एक व्हाट्स एप ग्रुप है जिसके मेंबर बनने के लिए रणबीर- आलिया ने जी जान से कोशिश की। लेकिन एक खास शख्स ने इस ग्रुप में उनकी एंट्री को हर बार रिजेक्ट कर दिया। कपल के बेहद अजीज दोस्त अयान मुखर्जी ने दोनों को ग्रुप में एंट्री नहीं दी।

व्हाट्स एप ग्रुप है जिसका नाम A लिस्ट है

करण ने कहा- एक व्हाट्स एप ग्रुप है जिसका नाम A लिस्ट है। इस ग्रुप के सभी लोगों के नाम A से आते हैं। इसमें अमृता हैं जो कि प्रोडक्शन डिजाइनर हैं। अयान मुखर्जी हैं। इस ग्रुप में हम फिल्मों के ट्रेलर के बारे में बात करते हैं। फिल्म 2 स्टेट्स के डायरेक्टर अभिषेक वर्मन हमेशा सभी नई फिल्मों के ट्रेलर डालते हैं। इन्हें देखने के बाद फिर हम लोग अपना अपना रिव्यू देते हैं। इस ग्रुप से कुछ भी आगे फॉर्वड नहीं किया जाता।

उन्होंने आगे कहा इसलिए रणबीर और आलिया ने इसका हिस्सा बनने की भरपूर कोशिश की है। लेकिन हमने उन्हें रिजेक्ट कर दिया क्योंकि अयान मुखर्जी ने कहा कि इस ग्रुप में कोई मूवी स्टार नहीं रहेगा क्योंकि हमारा उनकी मूवीज को लेकर ओपिनियन हो सकता है।

यही वजह है कि रणबीर और आलिया को इस ग्रुप में एंट्री नहीं मिली है।

बता दें कि रणबीर-आलिया ने 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए है। कपल की शादी में करण जौहर ने काफी इम्पोर्टेन्ट रोल प्ले किया था। करण, आलिया को अपनी बेटी मानते हैं इसलिए कई रस्मों की शुरूआत उन्होंने ही की थी। वो कई बार शादी में इमोशनल भी हुए थे।

पढ़ें-फिल्म ‘चुहिया’ का गाना ‘साइकिल के बजा के टुन- टुनिया’ रिलीज, फिल्मकार हैदर काजमी ने सॉन्ग को लेकर की तारीफ

ताजा समाचार