बहराइच: बीमार बेजुबान और शराबी के लिए मसीहा बने थानाध्यक्ष, किया यह नेक काम

बहराइच: बीमार बेजुबान और शराबी के लिए मसीहा बने थानाध्यक्ष, किया यह नेक काम

बहराइच। फखरपुर थानाध्यक्ष गुरुवार देर रात्रि को गश्त के लिए निकले। गजाधरपुर बाजार में घायल कुत्ते का इलाज कराया। कुछ ही दूरी पर नाली के निकट पड़े शराबी से पूछताछ कर उसे घर भेजवाया। पुलिस के इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं। जिले के फखरपुर थाने के थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी पुलिस टीम के …

बहराइच। फखरपुर थानाध्यक्ष गुरुवार देर रात्रि को गश्त के लिए निकले। गजाधरपुर बाजार में घायल कुत्ते का इलाज कराया। कुछ ही दूरी पर नाली के निकट पड़े शराबी से पूछताछ कर उसे घर भेजवाया। पुलिस के इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं।

जिले के फखरपुर थाने के थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी पुलिस टीम के साथ गुरुवार रात दो बजे रात्रि गश्त के लिए निकले। थाना क्षेत्र के गजाधरपुर पहुंचे। यहां बाजार का भ्रमण किया तो एक कुत्ता घायल आवाज कर रहा था। नजदीक जाकर एस ओ ने देखा तो उन्होंने प्रथम इलाज कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। कुछ दूरी पर एक ग्रामीण नशे की हालत में नाले के निकट पड़ा मिला। इस थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीण से वार्ता की तो वह हड़बड़ाने लगा। शराब के नशे में धुत से नाम और पता पूछा। उसने अपना नाम राकेश कुमार निवासी बेदौरा बताया। इस पर थानाध्यक्ष ने उसे उसके घर भेजवा दिया। पुलिस के इस मानवीय चेहरे को देख लोग सराहना कर रहे हैं।

पढ़ें-बहराइच: ट्रक में पीछे से घुसी कार, घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर