कानपुर देहात की डीएम बनी नेहा जैन,जितेन्द्र प्रताप सिंह को मिली देवरिया जिले की जिम्मेदारी

कानपुर देहात। यूपी में 24 घंटे के भीतर कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण हुए हैं। 2014 बैच की आईएएस नेहा जैन को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। वहीं कानपुर देहात के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह को देवरिया जिले की जिम्मेदारी मिली है। कानपुर देहात के विकास की जिम्मेदारी अब महिलाओं के …
कानपुर देहात। यूपी में 24 घंटे के भीतर कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानान्तरण हुए हैं। 2014 बैच की आईएएस नेहा जैन को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। वहीं कानपुर देहात के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह को देवरिया जिले की जिम्मेदारी मिली है।
कानपुर देहात के विकास की जिम्मेदारी अब महिलाओं के हाथों में होगी,यहां पर मुख्य विकास अधिकारी के पद पर आईएएस सौम्या पाण्डेय काफी दिनों से अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं,इतना ही नहीं वह महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम भी कर रही हैं। वहीं जिले की कमान नेहा जैन के हाथों में आने के बाद महिला सशक्तिकरण समेत विकास के कार्यो में और तेजी आने की उम्मीद जतायी जा रही है।
सरकारी योजनाओं का गरीबों को मिला लाभ
जितेंद्र प्रताप सिंह देवरिया जिले के नये जिलाधिकारी होंगे,इससे पहले वह करीब 13 माह तक कानपुर देहात में रहे । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की जवाबदेही तय की,जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचता रहा।
यह भी पढ़ें : मेरठ: डीएम, नगरायुक्त का हुआ ट्रांसफर, दीपक मीणा बने नए जिलाधिकारी