वाराणसी: 41 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं गर्म हवाएं

वाराणसी: 41 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं गर्म हवाएं

वाराणसी। जिले में अगले तीन दिन तक भीषण लू का अलर्ट जारी हो गया है। दिन के साथ ही अब रात का भी तापमान सामान्य से 2 से 4°C ऊपर ही रह रहा है। वहीं अब 15 किलोमीटर की गति से पुरवा हवा भी चलने लगी है। वाराणसी का अधिकतम तापमान 41.5°C तक पहुंच गया …

वाराणसी। जिले में अगले तीन दिन तक भीषण लू का अलर्ट जारी हो गया है। दिन के साथ ही अब रात का भी तापमान सामान्य से 2 से 4°C ऊपर ही रह रहा है। वहीं अब 15 किलोमीटर की गति से पुरवा हवा भी चलने लगी है।

वाराणसी का अधिकतम तापमान 41.5°C तक पहुंच गया है। हालांकि रविवार के मुकाबले यह 2°C कम ही दर्ज किया गया, मगर अभी भी अधिकतम तापमान सामान्य से भी 3°C ज्यादा दर्ज किया गया। रात का तापमान अब बढ़कर 22.4°C तक हो चुकी है।

पुरवा के आने से मौसम में नमी आई है और अब झुलसाने वाली गर्मी पसीने भी छुड़ा रही है। अब बरसात वाली स्थिति तैयार हो रही है। अनुमान है कि 18 अप्रैल के बाद मौसम में कुछ बदलाव हो।

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से भविष्यवाणी की गई है कि लू अभी भी दो दिन तक चलेगा। वातावरण में नमी बढ़ गई है। ह्यूमिडिटी 23% तक हो गई है। पुरवा के साथ नमी आ रही है और अब एक सप्ताह बाद हम बारिश का अनुमान कर सकते हैं। बंगाल की ओर से आ रही नमी का विस्तार यूपी में केवल वाराणसी और पूर्वांचल के कुछ जिलों तक ही है।

पढ़ें- बहराइच: आबकारी विभाग की छापेमारी में कच्ची शराब बरामद, एक गिरफ्तार, एक फरार