सदन से सड़क तक नौजवानों की आवाज उठाएगी सपा : अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उनकी समस्याओं के समाधान में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। 34 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को अधूरी भर्तियां पूरी होने का इंतजार है। सपा नौजवानों की समस्याओं के समाधान के लिए सदन से सड़क तक …
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उनकी समस्याओं के समाधान में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। 34 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को अधूरी भर्तियां पूरी होने का इंतजार है। सपा नौजवानों की समस्याओं के समाधान के लिए सदन से सड़क तक आवाज उठाएगी। अधूरी भर्तियों को पूरा कराने के लिए संघर्ष होगा।
अखिलेश यादव गुरुवार को सपा कार्यालय में सरकारी भर्तियों से वंचित हजारों अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडलों का ज्ञापन लेने के बाद उनको संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा अभ्यर्थियों के साथ भाजपा सरकार का संवेदनशून्य व्यवहार अनुचित और अमानवीय है। नौजवानों के सब्र का इम्तिहान नहीं लिया जाना चाहिए।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्तर पर लम्बे समय से 10 भर्तियां लम्बित हैं। 34 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का भाग्य इनसे जुड़ा है। इनमें सम्मिलित तकनीकी सेवा सामान्य चयन भर्ती प्रक्रिया 2016 से अधूरी है। वर्ष 2018 से 1.19 लाख अभ्यर्थी अवर अभियंता भर्ती परीक्षा होने का इंतजार कर रहे हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, समाज कल्याण परिवेश की परीक्षाओं का विज्ञापन 2018 में जारी हुआ था।
उसकी परीक्षाएं भी हुई लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से परीक्षाएं रद हो गई जो अभी तक नहीं हुई। इनमें 14 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जब लम्बे समय से भर्ती परीक्षा लम्बित है तब मुख्यमंत्री के 100 दिन में 20 हजार सरकारी नौकरी और 50 हजार रोजगार देने का वादा कैसे पूरा होगा ? सहज ही इसका अनुमान लगाया जा सकता है।
अखिलेश को अलग-अलग विभागों से संबंधित अभ्यर्थियों ने भर्ती न होने की समस्या से अवगत कराया। वहीं कई अभ्यर्थियों ने कहा कि उम्रदराज होने जा रहे हैं। समय से परीक्षाएं न होने से उनका भविष्य बिगड़ जाएगा। उन्होंने सरकार से 2016 की रिक्तियों में समायोजित किए जाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें:-मिर्जापुर: संविदा कर्मचारी को अस्पताल संचालक से रिश्वत मांगना पड़ी भारी, गिरफ्तार