बरेली: चेतावनी के बाद भी नहीं माने तो चला बुल्डोजर

बरेली: चेतावनी के बाद भी नहीं माने तो चला बुल्डोजर

 फरीदपुर, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला साहूकारा सब्जी मंडी के पास अवैध निर्माण को नगर पालिका प्रशासन ने आखिकार शनिवार को ध्वस्त करा दिया। जानकारी के मुताबिक सब्जी मंडी के पास अबरार की दुकान को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। नगर पालिका से बिना अनुमति और नक्शा पास कराए उक्त दुकान …

 फरीदपुर, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला साहूकारा सब्जी मंडी के पास अवैध निर्माण को नगर पालिका प्रशासन ने आखिकार शनिवार को ध्वस्त करा दिया। जानकारी के मुताबिक सब्जी मंडी के पास अबरार की दुकान को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। नगर पालिका से बिना अनुमति और नक्शा पास कराए उक्त दुकान पर निर्माण अबरार ने प्रारंभ कर दिया था।

यही नहीं उक्त निर्माण कार्य में सरकारी नाली पर भी अतिक्रमण कर लिया था। इसकी जानकारी जब नगर पालिका प्रशासन को हुई तो उन्होंने हो रहे अवैध निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए अबरार को नोटिस भेजा बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका। इसके बाद फिर पालिका प्रशासन की तरफ से नोटिस भेज।

तीन बार नोटिस देने पर भी जब कोई संज्ञान नहीं लिया तो इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। शनिवार को तहसीलदार फरीदपुर बीके चौधरी, नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी के साथ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नितिन कुमार गंगवार, सफाई निरीक्षक सुरजीत सिंह, पालिका के अधिवक्ता अशोक कुमार वर्मा, वरिष्ठ लिपिक आदेश शुक्ला, अनीश, जावेद, नरेंद्र आदि पालिका का बुलडोजर लेकर पहुंचे और अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

वहीं कुछ अन्य लोगों ने भी नगर पालिका की सरकारी नाली पर अतिक्रमण कर रखा था उसे भी पालिका प्रशासन ने तोड़कर नाली के अवरोध को समाप्त किया। इस कार्रवाई में बिजली के 2 जर्जर पोल भी धराशाई हो गए। लगभग 2 घंटे चली इस कार्रवाई के बाद पालिका की टीम वापस लौट गई।

बुल्डोजर के धक्का लगते ही पोल झुका

अवैध निर्माण पर कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। बुल्डोजर से धक्का लगने पर बिजली के दो जर्जर पोल धराशाई हो गए। इनमें एक पोल तो पूरी तरह झुक गया। हालांकि पालिका प्रशासन ने उक्त ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले ही विद्युत विभाग को सूचना दे दी थी तो क्षेत्र की आपूर्ति बंद कर दी गई थी और विद्युत कर्मी भी मौके पर मौजूद थे। लगभग दो घंटे चली इस कार्रवाई के बाद पालिका की टीम वापस लौट गई। बाद में विद्युत कर्मी विद्युत आपूर्ति को सुचारू करने के लिए लग गए।

ये भी पढ़ें-

बरेली: व्यापारी ने पिता और भाई पर लिखाई रिपोर्ट