चुनावों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी में इस्तीफों का दौर जारी, गोदियाल के बाद अजय कुमार लल्लू ने भी किया रिजाइन

लखनऊ। यूपी चुनाव में अपनी शर्मनाक पराजय और मात्र दो सीट जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने इस मामले में फैसला लेते हुए प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है। इसी कड़ी में कांग्रेस में हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफों का दौर शुरू हो गया …
लखनऊ। यूपी चुनाव में अपनी शर्मनाक पराजय और मात्र दो सीट जीतने के बाद कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने इस मामले में फैसला लेते हुए प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है। इसी कड़ी में कांग्रेस में हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है। अजय कुमार लल्लू से इस्तीफा देते हुए ट्वीट किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार। कार्यकर्ता के तौर पर आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहूंगा।
बता दें कि अभी कुछ देर पहले ही उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया था। जिसके बाद अब अजय कुमार लल्लू ने भी इस्तीफा सौंपा दिया है। वहीं मंगलवार को ही गोवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने भी इस्तीफा दिया था। अजय कुमार लल्लू को अगस्त 2019 में यूपी प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।
यह भी पढ़ें: बरेली: कर्नाटक कांफ्रेंस में डा. अदिती और डा. ऐश्वर्या को द्वितीय पुरस्कार मिला
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार।
कार्यकर्ता के तौर पर आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहूंगा। pic.twitter.com/hRDjaI4iKH
— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) March 15, 2022