बदायूं: केमिकल युक्त रंगों का करें बहिष्कार

बदायूं: केमिकल युक्त रंगों का करें बहिष्कार

बदायूं,अमृत विचार। युवा संकल्प सेवा समिति की बैठक में केमिकल युक्त रंगों के बहिष्कार को लेकर चर्चा की गई। समिति की ओर से ऐसे रंगों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है।बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के प्रबंधक पुनीत कुमार कश्यप ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। केमिकल युक्त रंगों से होली …

बदायूं,अमृत विचार। युवा संकल्प सेवा समिति की बैठक में केमिकल युक्त रंगों के बहिष्कार को लेकर चर्चा की गई। समिति की ओर से ऐसे रंगों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है।बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के प्रबंधक पुनीत कुमार कश्यप ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। केमिकल युक्त रंगों से होली न खेलकर गुलाल व अबीर से होली खेलने के लिए अपने बच्चे और अन्य लोगों को प्रेरित करना चाहिए।

समिति द्वारा छात्र-छात्राओं के अलावा जिले भर में केमिकल युक्त रंगों का बहिष्कार करने के साथ इन रंगों के प्रयोग से होने वाले नुकसान से भी बताया जाएगा। उप सचिव निखिल कुमार गुप्ता ने कहा कि हर्बल रंग और गुलाल का उपयोग कर स्वस्थ होली मनाएं। कोषाध्यक्ष योगेंद्र सागर ने कहा कि होली पर सस्ते और गाढ़े रंग खरीदने से बचना चाहिए।

इन रंगों को बनाने में खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। मुनीश कुमार, सोनू सक्सेना, ज्ञान गौरव साहू, प्रयाग सिंह, केंद्रभान सिंह, शिव कुमार यादव, सुनील कुमार सिंह, धर्मवीर कश्यप, नरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: 15 मार्च को होगा सेपक टाकरा महिला व पुरूष वर्ग टीम का ट्रायल

ताजा समाचार

बहराइच: इंजेक्शन लगाते ही गर्भवती महिला की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Bareilly: कनेक्शन किया मगर मीटर संविदाकर्मी के घर रखवाए...जेई के खिलाफ कार्रवाई तय
हिंदू गद्दार राणा सांगा की औलाद हैं... सपा सांसद सुमन के बिगड़े बोल, हमलावार हुई भाजपा, कहा- सार्वजनिक रूप से मांगे माफी
बक्शी का तालाब को मिली बड़ी सौगात, तैयार हो रही प्रदेश की सबसे बड़ी MNCU, जानें क्या मिलेंगी फैसिलिटी
UP Board: शिक्षकों की हुई बल्ले-बल्ले, शिक्षकों को अब कॉपी चेक करने के बढ़ कर मिलेंगे पैसे, जैनें क्या हुए बदलाव 
Bareilly: सितारगंज फोरलेन पर दो शिफ्टों में चल रहा काम...बढ़ाई निगरानी !