इस वजह के चलते आज नहीं होगा बप्पी दा का अंतिम संस्कार

इस वजह के चलते आज नहीं होगा बप्पी दा का अंतिम संस्कार

मुबंई। आज फिर एक बॉलीवुड सितारा इस दुनिया को छोड़ कर चला गया है। आपको बहुत दुख होगा जान कर की ‘डिस्को किंग‘ Bappi Lahiri   का आज रात देहांत हो गया है। Bappi Lahiri के अंतिम संस्कार के लिए उनके बेटे बप्पा लाहिड़ी का विदेश से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। बप्पा अपने …

मुबंई। आज फिर एक बॉलीवुड सितारा इस दुनिया को छोड़ कर चला गया है। आपको बहुत दुख होगा जान कर की डिस्को किंग Bappi Lahiri   का आज रात देहांत हो गया है। Bappi Lahiri के अंतिम संस्कार के लिए उनके बेटे बप्पा लाहिड़ी का विदेश से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। बप्पा अपने पिता के साथ अंतिम पलों में नहीं थे, वह पिता के अखिरी पलों में सात समंदर पार लॉस एंजेलिस में थे। बप्पा के आने के बाद बप्पी दा का अंतिम संस्कार गुरुवार को पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा।

हिंदी सिनेमा जगत के संगीतकार बप्पी दा काफी समय से बीमार चल रहे थे। 16 फरवरी की देर रात में क्रिट‍िकेयर अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली थी। जिसकी सूचना मिलते ही बॉलीवुड जगत बहुत दुखी है।

बप्पी लाह‍िड़ी ऑब्स्ट्रक्ट‍िव स्लीप एपन‍िया (OSA) और रीकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन से गुजर रहे थे। डॉ. दीपक नामजोशी उनका इलाज कर रहे थे। इस गंभीर समस्या के कारण बप्पी दा जुहू स्थित क्रिट‍िकेयर हॉस्प‍िटल में 29 दिनों तक भर्ती रहे थे। 15 फरवरी को ठीक होने पर वे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए थे।  डिस्चार्ज होने के एक दिन बाद ही बप्पी दा की तबीयत दोबारा ब‍िगड़ गई और उन्हें वापस गंभीर हालत में क्रिट‍िकेयर अस्पताल लाया गया, जिसके बाद रात लगभग 11:45 बजे उन्होंने अस्पताल में अपनी आख‍िरी सांसे ली।

बप्पी लहरी को GOLD MAN क्यों कहते है

बप्पी दा की खास पहचान थी, वो हर समय सोने के गहने पहने दिखाई देते थे। उन्होंने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वो अमेरिकन रॉक स्टार एल्विस प्रेसली के बड़े प्रशंसक थे और एल्विस अपनी परफॉर्मेंस के दौरान सोने की चेन पहना करते थे, जिसके बाद बप्पी ने एल्विस को देखकर ठान लिया था कि अगर वो कभी कामयाब हुए तो अपनी अलग पहचान बनाएंगे।

यही वजह थी कि बप्पी को जब कामयाबी मिली तो उन्होंने  एल्विस की तरह ही चेन पहनना शुरू कर दिया और देखते ही देखते उनका ये शौक उनकी पहचान बन गई। इसके साथ बप्पी दा का ये भी मानना था कि सोना पहनना उनके लिए लकी है। बप्पी दा ने सोने के शोक में तो टी कप तक सोने की बनवाई थी। सोने के लिए उनके शोक को देख कर लोग उन्हें gold man भी कहते थे।

यह भी पढ़े- पिता-पुत्र दोनों जेल जाएंगे, इंतजार कीजिये- संजय राउत