लोहरदगा में आइईडी विस्फोट, नक्सलियों को पकड़ने गए दो जवान घायल

लोहरदगा/ झारखंड। झारखंड के लोहरदगा के नक्सल प्रभावित बुलबुल इलाके में नक्सलियों की तलाश में गये केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ‘कोबरा बटालियन’ के दो जवान आइईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। …
लोहरदगा/ झारखंड। झारखंड के लोहरदगा के नक्सल प्रभावित बुलबुल इलाके में नक्सलियों की तलाश में गये केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ‘कोबरा बटालियन’ के दो जवान आइईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया है।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पेशरार पुलिस थाना के प्रभारी ऋषि कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”नक्सलवाद विरोधी अभियान के दौरान बुलबुल-पेशरार इलाके में एक आईईडी विस्फोट में कोबरा के जवान दिलीप कुमार और नारायण दास घायल हो गये।
उन्होंने कहा कि दोनों जवानों की उम्र 40 वर्ष है और उन्हें हेलिकॉप्टर से रांची भेजा गया। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि पिछले कुछ महीनों में क्षेत्र में चरमपंथी गतिविधियां बढ़ी हैं। लोगों ने यह भी कहा कि वे डर के साए में जी रहे हैं। कुमार के अनुसार, जिले में नक्सलियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
बृहस्पतिवार को नक्सलियों एवं पुलिस के बीच इसी इलाके में मुठभेड़ हुई थी। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग गए। पुलिस को उग्रवादियों के कुछ सामान भी हाथ लगे थे। शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस नकसलियों की तलाश में इसी इलाके में छापामारी कर रही थी कि अचानक बुलबुल इलाके में आइईडी विस्फोट हो गया और कोबरा के जवान घायल हो गए।
ये भी पढ़े-
महबूबा ने आशीष मिश्रा की जमानत पर कहा- सच बोलने वाले जेल में हैं और अपराधी खुले घूम रहे हैं