UP Election 2022: रायबरेली के चुनावी रण में 64 प्रत्याशी आमने-सामने, सबसे अधिक सदर, हरचंदपुर व सरेनी में उम्मीदवार
रायबरेली। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है और पांच विधानसभा सीटों के चुनावी रण में 64 प्रत्याशी मैदान एक-दूसरे के सामने आ गए हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। वहीं सरेनी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी जयप्रकाश ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। चौथे चरण में 23 …
रायबरेली। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है और पांच विधानसभा सीटों के चुनावी रण में 64 प्रत्याशी मैदान एक-दूसरे के सामने आ गए हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। वहीं सरेनी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी जयप्रकाश ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है।
चौथे चरण में 23 फरवरी को चुनाव के लिए पांच विधानसभा सीटों पर तीन फरवरी को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई थी। जिसमें 80 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।
वहीं सरेनी से मात्र एक प्रत्याशी ने ही पर्चा वापस लिया। इस बार चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों को बेबी वाकर, एअरकंडीशनर, फूलों की टोकरी, हेलीकॉप्टर, हाकी बाल, पेट्रोल पंप, कोट आदि चुनाव चिन्ह मिले हैं। 180- रायबरेली विधानसभा क्षेत्र (कुल प्रत्याशी 14)
प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिन्ह
अदिति सिंह– भाजपा– कमल
डॉ. मनीष चौहान– कांग्रेस– हाथ
राम प्रताप यादव– सपा– साइकिल
मो. अशरफ– बसपा– हाथी
गौरव सिंह–आप– झाड़ू
फूलचंद्र– कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया– तीन सितारों वाला झंडा
राघवेंद्र– हिदुस्तान समाज पार्टी– एयर कंडीश्नर
मान सिंह पटेल–अखिल भारतीय अपना दल– फलों से युक्त टोकरी
राधेश्याम– जन अधिकार पार्टी– गैस सिलिडर
सूर्यनाथ– आजाद समाज पार्टी– केतली
कुलदीप यादव– निर्दलीय– अलमारी
महमूद अहमद– निर्दलीय– सिलाई मशीन
राम बहादुर– निर्दलीय– सोफा
सरताज अली– निर्दलीय– पेट्रोलपंप
182- सरेनी विधानसभा क्षेत्र
(कुल प्रत्याशी 14)
प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिन्ह
ठाकुर प्रसाद यादव– बसपा– हाथी
धीरेंद्र बहादुर सिंह– भाजपा– कमल
देवेंद्र प्रताप सिंह– सपा– साइकिल
सुधा द्विवेदी– कांग्रेस– हाथ
देवेंद्र पाल– आप– झाड़ू
धर्मेंद्र कुमार– राष्ट्रवादी पार्टी आफ इंडिया– हेलीकाप्टर
मनोज कुमार शर्मा– विकासशील जनता पार्टी– हाकी बाल
मनोरमा– अखिल भारतीय अपना दल– फल की टोकरी
राम मनोहर– वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल– गैस सिलिडर
सोहनलाल– इंडिया प्रजा बंधु पार्टी– तुरही
होरीलाल– प्रगतिशील समाज पार्टी– हेलमेट
अनिल कुमार– निर्दलीय– कढ़ाई
अभय कुमार– निर्दलीय– कैंची
शिवप्रताप सिंह– निर्दलीय– अंगूठी
183- ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र
(कुल प्रत्याशी 13)
प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिन्ह
अतुल सिंह– कांग्रेस– हाथ
अमरपाल मौर्य– भाजपा– कमल
मनोज कुमार पांडेय– सपा– साइकिल
अंजली मौर्या– बसपा– हाथी
पंकज कुमार पटेल– अखिल भारतीय अपना दल– फलों से युक्त टोकरी
राहुल सिंह– आप– झाड़ू
अक्षय प्रताप सिंह- निर्दलीय– आटो रिक्शा
अमरेश बहादुर– निर्दलीय– रोड रोलर
अयोध्या प्रसाद– निर्दलीय–कैंची
कौशलेंद्र सिंह– निर्दलीय– कोट
प्रमोद कुमार– निर्दलीय– सिलाई मशीन
शिवकुमार– निर्दलीय– अंगूठी
शैलेंद्र कुमार गुप्ता– निर्दलीय– माचिस की डिब्बी
179- हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र (कुल प्रत्याशी 14)
प्रत्याशी– पार्टी– चुनाव चिन्ह
राकेश सिंह– भाजपा– कमल
राहुल राजपूत– सपा– साइकिल
शेर बहादुर– बसपा– हाथी
सुरेंद्र विक्रम सिंह- कांग्रेस– हाथ
गिरिजाशंकर– सबका दल यूनाइटेड– कैंची
राममोहन साहू– परिवर्तन समाज पार्टी– आटो रिक्शा
रामस्वरूप– बहुजन मुक्ति पार्टी– चारपाई
विमलकिशोर– आप– झाड़ू
सुषमा– लोग पार्टी– बक्सा
अशोक कुमार– निर्दलीय– आरी
बच्चूलाल– निर्दलीय– एयर कंडीश्नर
राकेश कुमार– निर्दलीय– अलमारी
राहुल कुमार– निर्दलीय– सेब
रूपेशचंद्र विश्वकर्मा– निर्दलीय– बेबी वाकर
177- बछरावां विधानसभा क्षेत्र
(कुल प्रत्याशी 09)
प्रत्याशी पार्टी चुनाव चिन्ह
लाजवंती कुरील– बसपा– हाथी
श्यामसुंदर– सपा– साइकिल
सुशील कुमार पासी– कांग्रेस– हाथ
चंद्रशेखर– मौलिक अधिकार पार्टी– आटो रिक्शा
दीपांकर– आप– झाड़ू
बाबूलाल– सबका दल यूनाइटेड– कैंची
लख्मीकांत– अपनादल– कप प्लेट
ओमप्रकाश– निर्दलीय– कैरम
पूजा जैसवार– निर्दलीय– कंप्यूटर