उत्तराखंड की पारंपरिक ओढ़नी ओढ़ खुश हुईं प्रियंका गांधी

उत्तराखंड की पारंपरिक ओढ़नी ओढ़ खुश हुईं प्रियंका गांधी

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंडियत का नारा बुलंद कर रही कांग्रेस लोक संस्कृति के माध्यम से अपने प्रचार-प्रसार में जुटी है। इसी क्रम में देहरादून के दौरे पर पहुंची कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी उत्तराखंड की पारंपरिक ओढ़नी भेंट स्वरूप दी गई, जिसे पाकर वह काफी खुश हुईं। चुनाव प्रचार के लिए देहरादून …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंडियत का नारा बुलंद कर रही कांग्रेस लोक संस्कृति के माध्यम से अपने प्रचार-प्रसार में जुटी है। इसी क्रम में देहरादून के दौरे पर पहुंची कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी उत्तराखंड की पारंपरिक ओढ़नी भेंट स्वरूप दी गई, जिसे पाकर वह काफी खुश हुईं।

चुनाव प्रचार के लिए देहरादून चुनाव प्रचार के लिए पहुंची प्रियंका गांधी को कुमाऊंनी पिछोड़ा भेंट किया गया तो वह काफी खुश हुईं और उन्होंने कुमाऊंनी पिछौड़ा ओढ़ कर महिला कार्यकर्ताओं संग सेल्फी भी खिंचवाई।

पिछोड़ा ओढ़कर काफी खुश नजर आई और इस परिधान की खूब तारीफ भी की। यह पारंपरिक ओढ़नी मसूरी से कांग्रेस की प्रत्याशी गोदावरी थापली ने देहरादून रैली के दौरान प्रियंका गांधी को भेंट की थी।

गोदावरी ने प्रियंका को इसके महत्व के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि पिछौड़ा उत्तराखंड की परंपरा से जुड़ा परिधान है और यह हमारी उत्तराखंडियत की पहचान है और कांग्रेस तो इसी उत्तराखंडियत की रक्षा के लिए चुनाव संग्राम में उतरी है। इसीलिए उन्होंने अपनी संस्कृति से जुड़ी यह भेंट उन्हें दी है। बताया कि उनकी यह भेंट पाकर कांग्रेस की दिग्गज नेता काफी खुश हुईं और इसे सहर्ष स्वीकार कर इसके लिए आभार भी जताया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे।