आज का राशिफल। 02 फरवरी, 2022

मेष आज आपको पुराने मित्रों के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। काम के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। वृष आज वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। काम करने के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। …

मेष

आज आपको पुराने मित्रों के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। काम के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम होगा। कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।

वृष

आज वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। काम करने के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मैनेजमेंट संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों को आप समय देंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा।

मिथुन

आज जूनियर्स से ज्यादा बहसबाजी न करें। विवादित मामले उभरने की आशंका है। उधार दिया हुआ धन फंस सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण काम पूर्ण हो सकता है।

कर्क

आज बच्चों की परेशानियों को समझें। स्वास्थ्य कमजोर रहने वाला है। पेट में जलन महसूस हो सकती है। शाम के समय जीवनसाथी के साथ डिनर के लिए जा सकते हैं। शत्रु पक्ष को कमजोर आंकने की गलती न करें।

सिंह

आज आपकी आय में वृद्धि होगी। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। जॉब में आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। साझेदारी में काम करने से लाभ मिलेगा। परिवार में विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है।

कन्या

आज सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की आज्ञा का पालन करना पड़ेगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। गूढ़ विषयों का अध्ययन करने में रुचि जागृत होगी।

तुला

आज मित्रों से अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। सामाजिक कार्य में आपका मन लगेगा। छोटे-मोटे तनावों को अपने ऊपर हावी न होने दें। विद्यार्थी आज नया सीखने का प्रयास करेंगे। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा।

वृश्चिक

आज अपनी क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास करें। मित्र आपसे मिलने घर आ सकते हैं। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। शेयर मार्केट से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में नया प्रयोग करेंगे। परोपकार में धन खर्च करेंगे।

धनु

आज कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद सौंपा जा सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद उठाएंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय होगा। आप पिकनिक के लिए जा सकते हैं।

मकर

आज जीवन में तरक्की के नए अवसर बनेंगे। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अचल संपत्ति की ख़रीदारी कर सकते हैं। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अति आत्मविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है। परिजनों के साथ संवाद बनाकर रखें।

कुंभ

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जॉब में उच्च पद प्राप्त होने की संभावना है। मनोनुकूल काम होने से आप प्रसन्न रहेंगे।

मीन

आज आपकी सोच के अनुसार काम नहीं होंगे। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी महसूस होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।