आज का राशिफल | 22 मार्च 2025

मेष
आज आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। व्यय की तुलना में आपकी आय अधिक रहेगी। बच्चों को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। आप लंबित परियोजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे दुर्व्यवहार कर सकते हैं।
वृष
आज बड़े भाई-बहनों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। व्यवसाय में गुस्से के कारण नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का अधिक दबाव हो सकता है। सभी कार्य मन लगाकर करेंगे तो सफलता मिलेगी।
मिथुन
आज साझेदारी वाले व्यापार में भी बड़ा धन लाभ हो सकता है। घर का वातावरण काफी सकारात्मक रहेगा। राजनैतिक संबंधों का उत्तम लाभ उठा पाएंगे। किसी विदेशी संस्था से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे।
कर्क
आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। ट्रेडिंग और निर्माण कार्यों से जुड़े कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपरिचित लोगों से ज्यादा मेल-मिलाप न करें। खोई हुई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। अपनी बातों को दूसरों के ऊपर न थोपें।
सिंह
आज कोई पुराना विवाद दूर हो सकता है। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। प्रेमीजन से विवाह को लेकर संभावना बन रही है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
कन्या
आज आलस्य के कारण आपके काम बाधित हो सकते हैं। विधिक मामलों में गलतियां न करें। करियर में कुछ अस्थिरता रहेगी। कटु भाषा बोलने के कारण कुछ लोग आपसे नाराज रहेंगे। लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे।
तुला
आज जॉब में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। बच्चे शिक्षा और खेलकूद दोनों में ही संतुलन बनाकर रखें। सरकारी काम अल्प प्रयासों से पूर्ण हो जाएंगे। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग कर पाएंगे।
वृश्चिक
आज आपके जनसंपर्क का दायरा विस्तृत होगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। किसी से उलझने के बजाय शांतिपूर्वक मामलों को हल करें। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आयात-निर्यात संबंधी कारोबार में लाभ हो सकता है।
धनु
आज कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा चल सकती है। घर में प्रियजनों का आगमन हो सकता है। टीमवर्क के कारण सभी कार्य ठीक से पूर्ण हो जाएंगे। आप समय का सार्थक प्रयोग अपने लाभ के लिए कर पाएंगे। आप अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं।
मकर
आज कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में बिताएं। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में परेशानी होगी। बजट को ध्यान में रखते हुए ही धन निवेश करें। किसी नकारात्मक विचार के कारण आपका मन खराब हो सकता है।
कुंभ
आज नया कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं, तो उसकी योजना बना सकते हैं। आपको आशावादी बने रहना चाहिए। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपकी सफलता के पीछे एकाग्रता और समर्पण का बड़ा हाथ रहेगा।
मीन
आज धन से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है। अविवाहित लड़कियों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। उत्तम कार्यशैली के कारण आपको सफलता मिलेगी।