संभल: अवैध संबंधों के चलते हुई थी दो महिलाओं की हत्या

संभल: अवैध संबंधों के चलते हुई थी दो महिलाओं की हत्या

संभल,अमृत।  जिले के तीन थाना क्षेत्रों में डेढ़ महीने के अंदर दो महिलाओं समेत तीन लोगों के शव बंद बोरों में मिले थे। शनिवार को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने चौधरी सराय में स्थित पुलिस चौकी में दो महिलाओं और एक पुरुष की हत्या करने का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के दोनों महिलाओं …

संभल,अमृत।  जिले के तीन थाना क्षेत्रों में डेढ़ महीने के अंदर दो महिलाओं समेत तीन लोगों के शव बंद बोरों में मिले थे। शनिवार को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने चौधरी सराय में स्थित पुलिस चौकी में दो महिलाओं और एक पुरुष की हत्या करने का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के दोनों महिलाओं से अवैध संबंध थे, जिसके चलते उन्होंने महिलाओं की हत्या कर दी थी।

वहीं पुरुष की हत्या चोरी के शक में की गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि उसके साथी की तलाश जारी है।
थाना कैला देवी क्षेत्र के गांव मूसापुर को जाने वाले लिंक मार्ग के किनारे 30 दिसंबर को बंद बोरे में महिला का शव निर्वस्त्र हालत में मिला था। महिला की शिनाख्त संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रुकनुद्दीन सराय निवासी शहाना के रूप में हुई थी। मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी।

वहीं थाना नखासा क्षेत्र के गांव चंदावली इंटर कॉलेज के पास भी 6 जनवरी को एक महिला का शव बोरे में मिला था। इंटर कॉलेज के अध्यापकों ने महिला के शव के बारे में पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त नाजमीन उर्फ गब्बर निवासी मोहल्ला देहली दरवाजा के रूप हुई थी।

गांव के चौकीदार जोगेंद्र पुत्र धर्म सिंह की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वहीं थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव फूलसिंहा के पास 26 नंबर को अज्ञात व्यक्ति का बंद बोरे में शव मिला था। इस शव की शिनाख्त हयातनगर थाना क्षेत्र सरायतरीन के मोहल्ला पीला खदाना निवासी शाकिब पुत्र अकरम के रूप में हुई थी।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने दोनों महिलाओं और पुरुष की हत्या करने वालों को पकड़ने के लिए सर्विलांस स्वाट टीम गठित की थी। इस टीम ने शुक्रवार देर रात संभल कोतवाली के मोहल्ला देहली दरवाजा निवासी फहीम उर्फ फईम उर्फ बाबा पुत्र मतीन को मंडलाई बाईपास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्त के पास से तमंचा, दो कारतूस, लोहे की रॉड और नाजमीन के कपड़े बरामद किए हैं। अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी मोहल्ला कोट गर्वी निवासी फूल उर्फ जैनअल आबेदीन पुत्र अफजल हुसैन के साथ मिलकर नरोत्तम सराय में स्थित एक मकान में दोनों महिलाओं और पुरुष की हत्या की थी।

बाद में हाथ पैर बांधकर उनके शव बोरे में बंद करके जगह-जगह फेंक दिए थे। जिससे कि शव की शिनाख्त न हो सके। दूसरा आरोपी फूल उर्फ जैनअल आबेदीन पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा है।

डेढ़ महीना में दो महिलाओं और एक पुरुष का शव बंद बोरे में शव मिला था। सर्विलांस स्वाट टीम गठित की गई। टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी फरार है। दोनों महिलाओं के आरोपियों के साथ अवैध संबंध थे। पुरुष की हत्या चोरी करने के शक में की थी।
—चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक

यह भी पढ़े-

संभल: बाइक से घर लौट रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत