रायबरेलीः श्री गुरु गोविंद सिंह जी महराज के प्रकाश उत्सव पर निकली शोभायात्रा

रायबरेली। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव को लेकर बारिश के बीच शुक्रवार सुबह फिरोज गांधी नगर स्थित गुरुद्वारा साहब से शोभायात्रा निकाली गई। संगत के जयकारे से माहौल भक्तिमय रहा। जो बोले सो निहाल के घोष लगाए गए। शोभायात्रा में सबसे आगे महिलाएं, बच्चे व पुरुष शब्द गायन व गुरु गोविंद …
रायबरेली। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव को लेकर बारिश के बीच शुक्रवार सुबह फिरोज गांधी नगर स्थित गुरुद्वारा साहब से शोभायात्रा निकाली गई। संगत के जयकारे से माहौल भक्तिमय रहा। जो बोले सो निहाल के घोष लगाए गए। शोभायात्रा में सबसे आगे महिलाएं, बच्चे व पुरुष शब्द गायन व गुरु गोविंद सिंह के जयकारे लगाते चल रहे थे। इसके ठीक पीछे श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शाही सवारी की छत्रछाया व पंज प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई थी। संगत ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
शोभायात्रा गुरुद्वारे साहब से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, मंशा देवी मंदिर, घंटाघर, गुरु तेग बहादुर मार्केट से होते हुए हाथी पार्क से मुड़कर जिला अस्पताल रिफॉर्म क्लब होते हुए खालसा चौक, गुरु तेग बहादुर मार्केट से होते हुए घंटा घर वापस गुरु नानक नगर गुरुद्वारा साहिब पहुंची। सारे मार्ग में संगत द्वारा भजन कीर्तन किया जा रहा था, जिससे सारा वातावरण भक्तिमय में हो गया था।
इस बीच जगह-जगह पुष्प वर्षा व पांच प्यारों को जगह-जगह माल्यार्पण कर स्वागत किया गया व प्रसाद वितरण भी किया गया। गुरुद्वारा साहब पहुंचकर लंगर हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों के साथ युवा वर्ग का योगदान विशेष तौर पर रहा।
इस मौके पर गुरु सिंह सभा शोभा यात्रा प्रभारी सुरेंद्र सिंह मोगा द्वारा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता जिला प्रभारी संदीप जैन संरक्षक महेंद्र अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता का सम्मान किया गया स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह छाबड़ा नगर अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता ,महामंत्री पवन गुप्ता,मुकेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-झांसी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुरू किये गये विभिन्न आयोजन