रामपुर : कारागार मंत्री ने कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की मजबूती पर दिया जोर

टांडा (रामपुर), अमृत विचार। प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार जैकी ने कहा है कि जिले की स्वार-टांडा सीट पर अपना दल (एस) की दावेदारी रहेगी। कार्यकर्ता विधान सभा क्षेत्र में मजबूती के साथ जुट जाएं। कहा कि आगामी चुनाव सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। भाजपा से गठबंधन की हमारी सरकार …
टांडा (रामपुर), अमृत विचार। प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार जैकी ने कहा है कि जिले की स्वार-टांडा सीट पर अपना दल (एस) की दावेदारी रहेगी। कार्यकर्ता विधान सभा क्षेत्र में मजबूती के साथ जुट जाएं। कहा कि आगामी चुनाव सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। भाजपा से गठबंधन की हमारी सरकार ने जो भी काम किया है वह एक मिसाल है। पिछली गैर भाजपा सरकारों ने प्रदेश में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया था।
टांडा कस्बे में गुरुवार को आयोजित अपना दल (एस) के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे कारागार मंत्री जय कुमार जैकी ने कहा कि आज हमारा दल उप्र विधानसभा में तीसरे नंबर का दल है। कांग्रेस, बसपा चौथे और पांचवें नंबर की पार्टी हैं। पहले प्रदेश की जेलें अपराधियों का घर हुआ करती थीं अब अपराधी डरते हैं, जेलों में जाने से। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में मोहम्मद वकील एडवोकेट के नेतृत्व में अपना दल (एस) को मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं संकेत दिया कि स्वार टांडा क्षेत्र से वकील अहमद एडवोकेट प्रत्याशी हो सकते हैं।
इस मौके पर अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष चौधरी घनवीर सिंह, जिला महासचिवव मोहम्मद वकील एडवोकेट, विजय शर्मा प्रदेश महासचिव, नरेश शर्मा पूर्व प्रत्याशी मुरादाबाद नगर, खिजरगोस्त जिलाध्यक्ष संभल आदि पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। सम्मेलन में हाजी बाबू , टेक चन्द गंगवार जिला पंचायत सदस्य, अहमद नवी सैफी, असजद अली, अकील विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष, शैलेष वर्मा, इफ़्तेख़ार मंसूरी, अय्यूब चैयरमेन, कादिर, शफीक आदि मौजूद रहे।
मंत्री ने किया नगर भ्रमण, जोरदार स्वागत
कारागार मंत्री जय कुमार जैकी ने टांडा नगर का भ्रमण भी किया। वकील अहमद एडवोकेट के साथ उनका काफिला नगर में भ्रमण करने के बाद सभी स्थल पर पहुंचा। कारागार मंत्री का सभा स्थल पर पहुंचने से पहले कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।