अयोध्या: मुख्य सचिव ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, डीजीपी ने भी रामलला का किया दर्शन

अयोध्या। मुख्य सचिव व डीजीपी गुरुवार को अयोध्या के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने ही हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही निर्माणाधीन राम मंदिर स्थल का भी निरीक्षण किया। आयुक्त सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि …
अयोध्या। मुख्य सचिव व डीजीपी गुरुवार को अयोध्या के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने ही हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही निर्माणाधीन राम मंदिर स्थल का भी निरीक्षण किया। आयुक्त सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करने के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि अयोध्या विकास के पायदान पर चढ़ रहा है। श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में यहां चार्टड प्लेन उतरेंगे। इसी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है।
सुबह तकरीबन दस बजे रामनगरी पहुंचे मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र व डीजीपी मुकुल गोयल ने पूजा अर्चना करने के बाद राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आस्था का केंद्र होने के नाते यहां दुनिया भर से श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण है कि यहां कि सुरक्षा कैसे पुख्ता की जाए। इस पर काफी मंथन हुआ है। दूर देशों व अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को समस्याएं न हो इसके लिए अलग से सिक्योरिटी होनी चाहिए।
इस पर मंथन हुआ है। अभी हम लोग आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। शताब्दी वर्ष तक अयोध्या विकास के सबसे ऊंचे पायदान पर होगी। उस समय जो भी अयोध्या आएगा उसकी आंखे देखती रह जाएंगी। उस दौरान बाहर से आने वाले लोग यहां चार्टर्ड प्लेन से आएंगे। इस दौरान मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह व अन्य अफसर मौजूद रहे।
बूथ पर मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं, घर बैठे भी डाल सकेंगे वोट
चुनावी समय को लेकर उन्होंने कहा कि बूथ पर लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। रैंप भी बनाने के निर्देश हैं। इस बार घर बैठे भी वोट डालने की सुविधा मिलेगी। मुख्य सचिव ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। मुख्य सचिव व डीजीपी को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
तीसरी लहर खतरनाक नहीं, मास्क लगा करें दर्शन-पूजन
बढ़ते कोरोना को देखते हुए मंदिर में बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि सेकेंड वेब की तुलना में कोरोना की तीसरी लहर खतरनाक नहीं है। जो भी श्रद्धालु आ रहे हैं वे मास्क लगाकर दर्शन कर सकते हैं। डरने की जरूरत नहीं है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन रखनी चाहिए। हमारा लक्ष्य है 20 जनवरी तक प्रदेश में फर्स्ट डोज का 100% वैक्सीनेशन हो जाएगा। सेंकेंड डोज भी 60% तक लोगों को लग जाएगी।
यह भी पढ़े:-कपिल देव द लीजेंड : ऐसा खिलाड़ी, जिसकी आज भी दी जाती है मिसाल, हर क्रिकेटर देखता है कपिल जैसा बनने का सपना