दलित लड़की की पिटाई मामले में प्रियंका ने सीएम योगी पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

दलित लड़की की पिटाई मामले में प्रियंका ने सीएम योगी पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक नाबालिग दलित लड़की को पीटे जाने की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। महासचिव वाड्रा ने एक ट्वीट में कहा, “अमेठी में दलित लड़की को बेरहमी से पीटने की घटना अत्यंत निंदनीय है। साथ ही …

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक नाबालिग दलित लड़की को पीटे जाने की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। महासचिव वाड्रा ने एक ट्वीट में कहा, “अमेठी में दलित लड़की को बेरहमी से पीटने की घटना अत्यंत निंदनीय है।

साथ ही प्रियंका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके प्रशासन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि, “उत्तर प्रदेश में औसतन प्रतिदिन दलित अत्याचार की 34 घटनायें होती हैं। महिलाओं के संग अत्याचार की 135 वारदातें होती हैं। आपका प्रशासन सो रहा है। उन्होंने कहा, “ इस अमानवीय कृत्य के अपराधी को अगर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं किया गया तो आपको जगाने के लिए कांग्रेस की ओर से विशाल विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

प्रियंका ने अपने ट्वीट के साथ वीडियो भी जारी किया है। जिसमें दो व्यक्ति एक लड़की को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहां कुछ व्यक्ति खड़े हैं और वे कुछ कह रहे हैं। वीडियो में लड़की माफी मांगती हुई दिखाई दे रही है और दो व्यक्ति लाठी से लड़की को लगातार पीट रहे हैं। यहां मिली रिपोर्ट के अनुसार दलित लड़की को पीटा गया और उसके साथ छेड़खानी भी की गयी।

पढ़ें: राम मंदिर की तर्ज पर विकसित हो रहा है अयोध्या का रेलवे स्टेशन

इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। गौरतलब है अमेठी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ते रहे हैं। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गये थे। वहीं, अमेठी सीट से गांधी परिवार के और भी लोग चुनाव लड़ते रहे हैं।

ताजा समाचार

मुरादाबाद : अपने पालतू कुत्तों का कराएं पंजीकरण, अन्यथा पकड़ ले जाएगी नगर निगम की टीम...लगेगा 20,000 रुपये जुर्माना
ग्रेजुएशन में अप्रेंटिसशिप है जरूरी, UGC ने लिया अहम फैसला
गुजरात: पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन की मौत
फिर से 'बोइंग स्टारलाइनर' कैप्सूल पर भरेंगे उड़ान, नौ महीने बाद घर लौटने पर बोले बुच विल्मोर-सुनीता विलियम्स
वक्फ बिल पर बड़ी रार: अखिलेश यादव ने कहा- हम करेंगे विरोध, बीजेपी हर जगह चाहती है अपना कंट्रोल, जेडीयू ने साधी चुप्पी
मुरादाबाद : जर्जर हाल में विद्युत सुरक्षा विभाग का सरकारी कार्यालय, बरसात के मौसम में छत पर पॉलीथिन लगाकर करना पड़ता है काम