अयोध्या: अपर पुलिस महानिदेशक ने राम जन्मभूमि का निरीक्षण कर सुरक्षा के दिए निर्देश

अयोध्या: अपर पुलिस महानिदेशक ने राम जन्मभूमि का निरीक्षण कर सुरक्षा के दिए निर्देश

अयोध्या। अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद सुरक्षा के लिए गठित स्थायी समिति के साथ परिसर में समीक्षा बैठक की गई। यही नहीं राम जन्मभूमि की सुरक्षा को लेकर समस्त प्रवेश द्वारों का निरीक्षण करने के बाद टैफिक कंटोल रूम का भी …

अयोध्या। अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद सुरक्षा के लिए गठित स्थायी समिति के साथ परिसर में समीक्षा बैठक की गई। यही नहीं राम जन्मभूमि की सुरक्षा को लेकर समस्त प्रवेश द्वारों का निरीक्षण करने के बाद टैफिक कंटोल रूम का भी जायजा लिया गया। विराजमान रामलला की भी सुरक्षा को लेकर के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक कवीन्द्र प्रताव सिंह, डीआईजी/सीआरपीएफ संजीव राव व आईबी के क्षेत्रीय निदेशक रमाकांत गुप्त सहित जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीराम जन्मभूमि परिसर पंकज पांडेय, आरएमओ अर्जुन देव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों आदि ने भाग लिया। इसमें सुरक्षा सम्बंधी मामलों को शासन के निर्देशानुसार पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

अयोध्या कैंट जंक्शन का भी होगा सौंदर्यीकरण, प्रवेश द्वार पर बनेंगी पेंटिंग

अयोध्या। रेलवे अब अयोध्या कैंट जंक्शन का भी सौंदर्यीकरण करने जा रहा है। फैजाबाद जंक्शन से कैंट हुए स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाएं तो उपलब्ध कराई ही जाएंगी। साथ ही यात्रियों को फील गुड कराने के लिए स्टेशन के प्रवेश द्वार की दीवारों पर प्रभु श्री राम के जीवन से जुड़ी पेंटिंग व बोर्ड लगाए जाएंगे। इंफ्रास्टक्रचर में स्टेशन पर पंखे व बेंच की संख्या बढ़ाई जाएंगी।

आईजी लक्ष्मी सिंह के संभावित दौरे को लेकर पुलिस कर्मियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वह सबसे पहले पुलिस कार्यालय में पहुंचेंगी। इसके बाद पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक करने के साथ ही वह आने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारियों की भी जानकारी लेंगी। यह भी पढ़ें:-अयोध्या कैंट जंक्शन का भी होगा सौंदर्यीकरण, प्रवेश द्वार पर बनेंगी पेंटिंग