अयोध्या: पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस महानिरीक्षक ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में किया ध्वजारोहण

अयोध्या। उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत कार्यालय में तैनात अधिकारी व कर्मचारीगणों को सम्बोधित कर पुलिस झंडा दिवस की महत्ता व इतिहास के बारे में बताया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के सन्देश को पढ़कर …
अयोध्या। उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत कार्यालय में तैनात अधिकारी व कर्मचारीगणों को सम्बोधित कर पुलिस झंडा दिवस की महत्ता व इतिहास के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के सन्देश को पढ़कर सुनाया गया। कहा गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की शक्ति एवं निष्ठा के प्रतीक, लाल व नीले रंग के ध्वज ने उत्तर प्रदेश पुलिस को एक गौरवमयी पहचान दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारतवर्ष में प्रथम राज्य पुलिस बल है जिसे अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप भारत के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा 23 नवम्बर 1952 को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों को कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पुलिस झंडा की गरिमा को बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को संबोधित किया।
नड्डा पहुंचे कानपुर, 22 हजार बूथ अध्यक्षों को देंगे चुनाव में जीत के मंत्र
बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को उत्तर प्रदेश दौरे के दूसरे दिन कानपुर में बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र देने के लिये कानपुर पहुंच गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ वह सुबह लगभग साढ़े दस बजे लखनऊ से विशेष विमान से यहां स्थित चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद किदवई नगर सब्जी मंडी स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा पहुंचे। लगभग 15 मिनट तक गुरुद्वारे में रुकने के दौरान उन्हें सिरोपा भेंट कर स्वागत किया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-नड्डा पहुंचे कानपुर, 22 हजार बूथ अध्यक्षों को देंगे चुनाव में जीत के मंत्र