आज का राशिफल | 27 मार्च 2025

मेष
आज सहकर्मी आपकी काफी तारीफ करेंगे। नव विवाहितों को पिछली बातों को लेकर बहस करने से बचना चाहिए। कुछ लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। विवाह को लेकर त्वरित निर्णय न लें।
वृष
आज आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी आपसे बहुत प्रसन्न रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। पुराने अनुभव आपके काम आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी।
मिथुन
आज बॉस आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। कुछ लोग आपको गलत कार्यों की तरफ प्रवृत्त कर सकते हैं। मित्रों को अनदेखा न करें। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।
कर्क
आज जिद्दी रवैये के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। पुराने मामलों को दोबारा शुरू करना पड़ सकता है। किसी बड़े सत्संग में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी से ज्यादा कठोर भाषा में बात न करें।
सिंह
आज मन में अज्ञात भय रहेगा। सहकर्मियों के साथ समझदारी भरा रवैया रखें। यात्रा के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिए। अपने गुप्त रहस्य किसी को न बताएं। बुजुर्ग लोग दवाइयों को लेकर लापरवाही न करें।
कन्या
आज कारोबार को लेकर नई योजना बना सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे व्यापारियों को नए अनुबंध मिल सकते हैं। अपनी बातों को लोगों के सामने दृढ़तापूर्वक रखेंगे। किसी काम के अचानक बनने से मन हर्षित रहेगा।
तुला
आज परिवार का माहौल भी पहले की तुलना में सकारात्मक रहेगा। माता-पिता आपकी उन्नति से काफी प्रसन्न रहेंगे। शत्रुओं के ऊपर आपकी विजय होगी। आपको कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। व्यापार वृद्धि के लिए आपको उधार लेना पड़ सकता है।
वृश्चिक
आज किसी को भी बिना मांगे ज्ञान न दें। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है। कोई बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। भोजन शुद्ध रखें और पौष्टिक भोजन का सेवन करें। तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई में समस्या हो सकती है।
धनु
आज संपत्ति को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। किसी आवश्यक निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा। शरीर में दर्द और अकड़न जैसी शिकायत हो सकती है। व्यर्थ भागदौड़ करने से आपको बचना चाहिए।
मकर
आज नए संपर्कों से आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र कर सकते हैं। आपको नई नौकरी मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके कार्य जो रुक गए थे वो एकदम से बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में उत्तम लाभ मिलेगा।
कुंभ
आज शिक्षक अपने विद्यार्थियों के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। योजना के अनुरूप कार्य न होने से खिन्न हो सकते हैं। शराब व्यापारियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मीन
आज आपकी कार्यशैली काफी अच्छी रहने वाली है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय में लाभ की परिस्थितियां बनेंगी। दांपत्य जीवन की परेशानी दूर होगी। आप उच्च अध्ययन में काफी रुचि ले सकते हैं।