बरेली: 12 बजे तक खुली रही ओपीडी, इमरजेंसी में लगी रही भीड़

बरेली: 12 बजे तक खुली रही ओपीडी, इमरजेंसी में लगी रही भीड़

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल की ओपीडी शुक्रवार को गोवर्धन पूजा पर 12 बजे के बाद बंद रही। जानकारी न होने की वजह से कई मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे लेकिन ओपीडी बंद होने की वजह से उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी में भी मरीजों की भीड़ रही। शुक्रवार को मरीज …

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल की ओपीडी शुक्रवार को गोवर्धन पूजा पर 12 बजे के बाद बंद रही। जानकारी न होने की वजह से कई मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे लेकिन ओपीडी बंद होने की वजह से उन्हें खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी में भी मरीजों की भीड़ रही। शुक्रवार को मरीज पर्चा बनवाने काउंटर पर पहुंचे तो काउंटर बंद मिला। काफी देर तक मरीज इधर-उधर भटकते रहे। वहीं गुरुवार को छह मरीजों को घायल होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया।

बच्चा वार्ड में तीन दिन में भर्ती हुए 14 बच्चे
बच्चा वार्ड में तीन दिन में 14 बच्चे भर्ती हुए। जिनमें से संदिग्ध बुखार, डेंगू व अन्य सीजनल बीमारियों से ग्रसित थे। बाल रोग विशेषज्ञों ने उचित उपचार उपलब्ध कराया। आंकड़ों के अनुसार 3 नवंबर को चार बच्चे भर्ती किए गए जिनमें से एक बच्चा सीजर डिसआर्डर व कोमा से ग्रसित था। जिसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। वहीं, गुरुवार को सात बच्चों को भर्ती किया। शुक्रवार को तीन बच्चों को भर्ती किया गया। जिनमें से एक बच्चे को डेंगू के चलते भर्ती किया गया।