रामपुर: बाढ़ के पानी से कटा रवन्ना गांव का बांध

रामपुर: बाढ़ के पानी से कटा रवन्ना गांव का बांध

रामपुर, अमृत विचार। बाढ़ के पानी से रवन्ना बांध कट गया है बांध के कटने से पानी शहर का रुख कर सकता है। क्योंकि, रामनगर बैराज और लालपुर वीयर से निरंतर पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। बाढ़ के पानी से प्रानपुर पुल भी धंस चुका है। रवन्ना का बांध कटने से बेनजीर, पंजाबी झाला, …

रामपुर, अमृत विचार। बाढ़ के पानी से रवन्ना बांध कट गया है बांध के कटने से पानी शहर का रुख कर सकता है। क्योंकि, रामनगर बैराज और लालपुर वीयर से निरंतर पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। बाढ़ के पानी से प्रानपुर पुल भी धंस चुका है। रवन्ना का बांध कटने से बेनजीर, पंजाबी झाला, किशनपुर अटरिया, मझरा आदि गांवों के लिए भी खतरा बन सकता है।

कोसी नदी में आई बाढ़ ने कोहराम मचा दिया। तहसील सदर के आसपास के ग्राम हकीम गंज, आलिया गंज, रवन्ना, बेनजीर, सींगनखेड़ा, नगला, खौद, मुरसैना, खंडिया, बहादुर गंज, मंजरा, प्रानपुर, बैजना, बैजनी में कई मकानों और सड़कों को काट दिया। नदी की धार से मकान कटने के बाद ग्रामीण बेघर हो गए हैं। जिससे उनके लिए आगे की जिंदगी के लिए छत मुहैया करने की विकट समस्या पैदा हो गई है। ग्रामीण परेशान हैं कि वे अपना आगे का जीवन कहां और कैसे गुजारेंगे। रवन्ना निवासी ग्राम प्रधान प्रताप दिवाकर ने बताया कि गांव के तमाम किसानों की फसलें बाढ़ में तबाह हो गई हैं। सरकार तेजी से नुकसान का आंकलन कराकर मुआवजा बंटवाए।

सींगनखेड़ा और खौद की पुलिए हुईं दुरुस्त
बाढ़ ने कई सड़कों और पुलियों को काट दिया था। जिसके कारण लोगों को शहर आने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बाढ़ से प्रानपुर पुल भी धंस गया गया है। अलबत्ता, सींगनखेड़ा और खौद की पुलियों को दुरुस्त करा दिया गया है।

ताजा समाचार