बरेली: विस्तारकों को संगठन की रीति-नीति व चुनाव प्रबंधन के गुर सिखाए

बरेली, अमृत विचार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बूथ विजय अभियान की शुरूआत की है। इसके जरिए भाजपा ने मिशन 2022 को जीतने के लिए संगठन को मजबूती देने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा भाजपा बूथ, सेक्टर और मंडल स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के लिए …
बरेली, अमृत विचार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बूथ विजय अभियान की शुरूआत की है। इसके जरिए भाजपा ने मिशन 2022 को जीतने के लिए संगठन को मजबूती देने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा भाजपा बूथ, सेक्टर और मंडल स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के लिए जल्द प्रत्येक विधानसभा पर विस्तारक नियुक्त करेगी। इसके लिए बरेली में शनिवार से दो दिवसीय ‘नवीन विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग’ शुरू हुआ है।
बदायूं रोड स्थित एक रिसॉर्ट में देर शाम आयोजित नवीन विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन उद्घाटन एवं परिचय सत्र हुआ। प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया। इस दौरान विस्तारकों को संगठन की रीति-नीति के साथ चुनाव प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
नवीन विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिन रविवार को ‘विस्तारक की भूमिका’ विषय पर पहला सत्र और दूसरे सत्र में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं विषय पर कार्यक्रम होगा। तृतीय सत्र में क्षेत्रीय विस्तारकों की घोषणा की जाएगी। बताया गया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में विस्तारकों के अलावा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी ही मौजूद रहे। अन्य किसी को बैठने नहीं दिया गया।
पंजीकरण के बाद प्रवेश दिया गया। इस प्रशिक्षण में पश्चिम क्षेत्र के 15 और ब्रज क्षेत्र के 38 विस्तारक शामिल हुए। दीपक ऋ षि, अलंकार शर्मा, पूर्व मेयर कुंवर सुभाष पटेल, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, प्रशांत पटेल, पूरन लाल लोधी, अभय चौहान आदि शामिल रहे।