Up Election 2022: शनिवार को भी जारी है प्रियंका की बैठक, शाम तक रायबरेली जाने की संभावना…

Up Election 2022: शनिवार को भी जारी है प्रियंका की बैठक, शाम तक रायबरेली जाने की संभावना…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर लखनऊ में डेरा जमाए कांग्रेस महासचिव और प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की जोनवार बैठकों का दौर शनिवार को भी जारी है। अपने लखनऊ दौरे के तीसरे दिन प्रियंका आज सुबह ही पार्टी दफ्तर पहुंच गयी और बचे हुए 4 …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर लखनऊ में डेरा जमाए कांग्रेस महासचिव और प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की जोनवार बैठकों का दौर शनिवार को भी जारी है।

अपने लखनऊ दौरे के तीसरे दिन प्रियंका आज सुबह ही पार्टी दफ्तर पहुंच गयी और बचे हुए 4 जोन के नेताओं और पदाधिकारियों से फीडबैक और तैयारी की समीक्षा करने में मशगूल हो गईं। कांग्रेस महासचिव ने शुक्रवार देर रात तक चली बैठक में चार जोन के पदाधिकारियों से फीडबैक हासिल किया था और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए थे। उनके आज शाम तक रायबरेली जाने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि जोन के पदाधिकारियों से प्रियंका चुनावी रणनीति के अलावा संगठनात्मक ढांचे और प्रचार के बारे में बारीकी से फीडबैक ले रही हैं। वह हर नेता और पदाधिकारियों से गांव गांव के बारे में जानने समझने की कोशिश में लगी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 96 ब्लाक और 874 न्याय पंचायत की समीक्षा पूरी हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन और इसे लेकर ग्रामीणों के रूझान के बारे में फीडबैक प्राप्त किया।

पार्टी महासचिव ने संगठन के कामकाज और पार्टी के प्रति जनता के विश्वास की जमीनी सच्चाई के बारे में पड़ताल की। उन्होंने 20 सितम्बर से शुरू होने वाली कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा हम वचन निभायेंगे के सफल आयोजन के लिये कार्यकर्ताओं और नेताओं को कमर कस के जुटने का आवाहन किया। 12 हजार कि.मी का सफर तय करने वाली इस यात्रा का समापन लखनऊ में होगा। यात्रा का रूट आगामी बैठक में साफ किया जाएगा। पार्टी की 5 अक्टूबर को होने वाली चुनाव समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा सकती है।

ताजा समाचार

मलिहाबाद महिला हत्याकांड : भाई से फोन पर बात कर चिल्लाती रही महिला, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखायी सक्रियता
लखनऊ: दो दोस्तों की गला रेतकर हत्या, हत्यारों ने सड़क किनारे फेंका शव, डबल मर्डर से गांव में दहशत
मुरादाबाद : 50 बाइक सवारों के लाइसेंस व वाहनों के पंजीकरण हुए निलंबित
मुरादाबाद : 58 लाख के बकाये में सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल व निर्यात फर्म के बैंक खाते फ्रीज
कासगंज : पटियाली के हथौड़ा खेड़ा में मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
मलिहाबाद महिला हत्याकांड : मुख्य आरोपी पुलिस एनकांउटर में ढ़ेर, एक लाख रुपये का था इनामिया हिस्ट्रीशीटर