लखनऊ: जन क्रांति यात्रा समापन समारोह में पहुंचे मुलायम सिंह, किया ये आवाह्न

लखनऊ: जन क्रांति यात्रा समापन समारोह में पहुंचे मुलायम सिंह, किया ये आवाह्न

लखनऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को जन क्रांति यात्रा के समापन समारोह में अचानक पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने सरकार बनाने का आवाह्न किया। कहा, इस यात्रा मकसद तभी पूरा होगा, जब सरकार बनने के लिए सार्थक प्रयास किया जाए। सपा ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ सकती है। अखिलेश यादव पार्टी …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को जन क्रांति यात्रा के समापन समारोह में अचानक पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने सरकार बनाने का आवाह्न किया। कहा, इस यात्रा मकसद तभी पूरा होगा, जब सरकार बनने के लिए सार्थक प्रयास किया जाए। सपा ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ सकती है। अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय में डॉ. संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में बलिया से 16 अगस्त से शुरू जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की भाजपा हटाओं, प्रदेश बचाओ जनवादी जनक्रांति यात्रा के समापन के अवसर पर बड़ी संख्या में एकत्र जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर सपा संरक्षक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने भी आकर सभी को धन्यवाद दिया और भाजपा को सत्ता से हटाने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आव्हान किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता में भाजपा के प्रति बहुत गुस्सा है। वह एक दिन भी भाजपा को सत्ता में नहीं देखना चाहती है। चारों ओर भाजपा हटाओ का शोर है। समाज का हर वर्ग परेशान है।

भाजपा का सफाया तय है इसलिए इस बार 400 पार की विधानसभा में संख्या का नारा सामयिक है। उन्होंने कहा कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की किसान-नौजवान-पटेल यात्रा, महान दल की केशव मौर्य के नेतृत्व में निकली ‘जनाक्रोश यात्रा, प्रदीप यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता सभा की ‘संविधान बचाओ, संकल्प यात्रा‘ इंद्रजीत सरोज एक से 10 सितम्बर तक जन संपर्क कार्यक्रम कर रहे हैं। इन यात्राओं से उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संदेश गया है। जिन-जिन जिलों से ये यात्राएं निकली है, वहां भाजपा का सफाया तय है।

2022 में भाजपा को ये यात्राएं हटाकर ही दम लेंगी। जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान ने कहा कि उनकी जनवादी जनक्रांति यात्रा पूर्वांचल के डेढ़ दर्जन जिलों में गई है। चौहान समाज अब पूरी तरह सपा के साथ है। वह किसी भी तरह भाजपा से गुमराह नहीं होगा। हम सब विधानसभा चुनावों में सपा को जिताएंगे और 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि ये यात्राएं तब तक चलती रहनी चाहिए जब तक भाजपा की विदाई न हो जाए। इस अवसर पर सलीम शेरवानी, राजेंद्र चौधरी, शिवाकांत ओझा, उदयवीर सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, रामवृक्ष सिंह, डॉ. केसी पांडेय, अरविंद गिरि, एडवोकेट ओमकार चौहान, राजेश चौहान, मन्नी सिंह, सरिता रानी आदि की उपस्थिति रही। जनवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव को सम्मानित भी किया गया।

ताजा समाचार

कॉलेज में प्रोफेसर का गंदा खेल: सालों से छात्राओं संग कर रहा था यौन शोषण, खुद ही बनाता था वीडियो, वेबसाइट पर करता था अपलोड
Bareilly: ख्वाजा के दीवानों को राहत...नियमित हुई टनकपुर-दौराई ट्रेन, जेब कम होगी ढीली !
सीरिया में सैन्य प्रतिनिधिमंडल भेजेगा तुर्की, अरब गणराज्य में सैन्य सलाहकार नियुक्त करने की उम्मीद 
शाहजहांपुर: सांड़ से टकराकर मोपेड सवार युवक की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
कानपुर में इस माह से शुरू हो जाएगा दादा नगर समानांतर पुल; दक्षिण क्षेत्र में आबादी बढ़ने से बन रही जाम की समस्या
कानपुर में आज ई-बसों की हड़ताल; 35 कंडक्टर रूट से हटाए गये, बसें फुल, अफसरों की नजर में कमाई नहीं...