मथुरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां हुई शुरु, जन्मस्थान को जाने वाली सड़कों पर बनेंगे 11 मंच और 8 सेल्फी पॉइंट

मथुरा। ब्रज में श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव की तैयारियां शुरु हो गईं हैं। प्रशासन और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद नगर को सजाने में कोई कमी नहीं रख रहे हैं। कोरोना काल के चलते साल 2020 में किसी भी भक्त को जन्माष्टमी के आयोजन शामिल होने की आज्ञा नहीं थी। वहीं इस साल तीन …
मथुरा। ब्रज में श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव की तैयारियां शुरु हो गईं हैं। प्रशासन और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद नगर को सजाने में कोई कमी नहीं रख रहे हैं। कोरोना काल के चलते साल 2020 में किसी भी भक्त को जन्माष्टमी के आयोजन शामिल होने की आज्ञा नहीं थी। वहीं इस साल तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 29 और 30 अगस्त को कृष्ण जन्मस्थान से कुछ ही दूर रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं 31 को गोकुल में महोत्सव होगा।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी इस बार भव्य रूप से मनाई जा रही है। इसकी तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। सभी को जिम्मेदारी सोंपी जा रही है, ताकि इसके आयोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं रहे। आपको बता दें, कान्हा के जन्मस्थान की ओर जाने वाले मार्गों पर 11 स्थानों पर मंच बनाए जाएंगे। उन सभी मंचों पर कन्हैया की लीलाओं और ब्रज की लोक कलाओं का प्रदर्शन होगा। गोवर्धन चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, मसानी चौराहा, भूतेश्वर चौराहा जैसे कई अन्य स्थानों पर मंच बनाए जाएंगे।
29 -30 अगस्त को महाविद्या के रामलीला मैदान पर भव्य आयोजन होगा। यह मुख्य मंच होगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही शहर में आठ सेल्फी पॉइंट भी बनाए जाएंगे। कोरोना काल के बाद ये पहला त्योहार होगा जो इतने धूम-धाम से मनाया जा रहा है। भक्तों के लिए ये अपने प्रभू के और समीप जाने का एक अवसर है। इस दिन मथुरा, वृंदावन और गोकुल के यमुना घाटों पर भव्य सजावट होगी। प्रसिद्ध विश्राम घाट, ठकुरानी घाट और केसी घाट को अच्छे से सजाया जाएगा, ताकि भक्तों को यमुना मैया के भव्य दर्शन हों।